Class 11 | PHYSICS |
Chapter | गति के नियम |
SCIENCE PUBLICATION | विविध प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न) |
Number Of Questions | 52 |
Academic Year | 2023-24 |
मोटरगाड़ी की छत से एक गेंद डोरी द्वारा लटकाई गई है। गेंद की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा यदि(i) गाड़ी एकसमान वेग से चल रही थी, (ii) गाड़ी त्वरित गति से चली रही हो, (iii) गाड़ी दाहिनी ओर मुड़ रही हो?
एक पिण्ड घर्षण रहित क्षैतिज समतल पर गतिमान है। क्या निम्न दशाओं में उस पर कोई बल कार्य कर रहा है ? कारण सहित उत्तर दीजिये जबकि पिण्ड (i) समान वेग से गतिमान है, (ii) समान चाल से गतिमान है।
M तथा m द्रव्यमानों (M > m) के दो पिण्ड समान ऊँचाई से नीचे गिराये जाते हैं। यदि प्रत्येक के लिए वायु का प्रतिरोध बल समान हो तो क्या दोनों पिण्ड पृथ्वी पर एक साथ पहुँचगे?
एक स्थिर नौका पर रखे बिजली के पंखें से नौका पर बँधे पाल (sail) पर हवा फेंकी जाती है। क्या नौका चलने लगेगी?
एक चिड़िया काँच के बन्द पिंजरे के फर्श पर बैठी है तथा पिंजरा एक लड़के के हाथ में हैं। क्या लड़के को पिंजरें के भार में कोई परिवर्तन अनुभव होगा यदि - (i) चिड़िया नियत वेग से पिंजरे में उड़ने लगे (ii) त्वरित गति से ऊपर की ओर उड़ने लगे (iii) त्वरित गति से नीचे उतरने लगे।
यदि उपरोक्त प्रश्न में पिंजरा तारों से बना हुआ हो, तब
अन्धेरे में सुरक्षात्मक कार चलाने की चाल हैडलाइट की परास पर निर्भर करती है, समझाइये।
क्या कोई पिण्ड विरामावस्था में रह सकता है, जबकि उसके ऊपर बाह्य बल लग रहे हों ?
एक गतिमान पिण्ड द्वारा चली गई दूरी समय के अनुक्रमानुपाती है। क्या इस पर कोई बाह्य बल लगा है ?
यदि किसी पिण्ड पर परिणामी बल शून्य हो, तो क्या पिण्ड अवश्य ही विरामावस्था में होगा?
यदि कोई पिण्ड विरामावस्था में नहीं है, तो उसके ऊपर लगने वाला परिणामी बल शून्य नहीं हो सकता है। यह कथन सत्य है या असत्य।
यदि किसी गतिमान पिण्ड पर कोई बल गति की दिशा के लम्बवत् लग रहा है, तो पिण्ड की चाल तथा दिशा पर क्या प्रभाव होगा?
एक समान चाल से चलती ट्रेन के डिब्बे में बैठा व्यक्ति ऊपर की ओर गेंद उछालता है। उसे गेंद का पथ कैसा दिखाई देगा ? बाहर खड़े व्यक्ति को कैसा ?
न्यूटन के गति के दूसरे नियम का सदिश रूप क्या है ?
एक लिफ्ट में ऊर्ध्वाकार टंगी एक कमानीदार तुला पर 2 किग्रा का पिण्ड लटका है। यदि लिफ्ट गुरुत्वीय त्वरण g के अन्तर्गत नीचे गिर रही हो तो तुला का पाठ्यांक क्या होगा? यदि लिफ्ट उसी त्वरण के ऊपर जा रही हो तब।
1.0 किग्रा का पिण्ड कमानीदार तुला से लटका हुआ है तथा इसी प्रकार का एक समरूप (identical) पिण्ड एक भौतिक तुला के पलड़े पर सन्तुलित है। यदि दोनों लिफ्ट में रखें हों तो प्रत्येक स्थिति में क्या होगा जबकि लिफ्ट पर ऊपर की ओर एक त्वरण कार्य कर रहा है?
एक चोर अपने सिर पर आभूषणों से भरा Wभार का एक बक्सा रखकर छत से नीचे कूद पड़ता है। कूदते समय उसे बक्से का भार कितना अनुभव होगा?
0.5 किग्रा द्रव्यमान की एक गेंद 10 मीटर/सेकण्ड के वेग से किसी पूर्ण प्रत्यास्थ दीवार से लम्बवत् टकराकर लौट आती है। गेंद के संवेग में परिवर्तन ज्ञात कीजिए।
सोडा वाटर की एक बोतल ऊपर से मुक्त रूप से गिर रही है क्या गैस के बुलबुले बोतल के तल के ऊपर उठेंगें ?
पृथ्वी की ओर स्वतंत्रतापूर्वक गिरते हुए एक पारदर्शी केबिन की छत से एक पिण्ड छोड़ दिया जाता है। एक प्रेक्षक को पिण्ड की गति किस प्रकार की प्रतीत होगी यदि वह (i) केबिन में बैठा हो (ii) पृथ्वी पर खड़ा हो ?
स्प्रिंग तुला के पलड़े में रखे एक बीकर में कुछ जल है। यदि हम इस जल में अपनी अंगुली बीकर की तली को बिना छुये डुबोयें, तो तुला के पाठ्यांक पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
दो लड़के, जिनके द्रव्यमान समान हैं, अपने पैरों से बर्फ पर चलने वाले पहिये (ice-skates) बाँधकर एक घर्षण रहित समतल पर। एक-दूसरे से कुछ दूरी पर खड़े हैं। एक लड़के की कमर से एक रस्सी बँधी है, जिसका दूसरा सिरा दूसरे लड़के के हाथ में है। यदि दूसरा लड़का रस्सी को अपनी ओर खीचें तो क्या होगा?
जब कोई गेंद ऊपर की ओर फेंकी जाती है, तो उसका संवेग पहले घटता हैं, फिर बढ़ता है। क्या इस प्रक्रिया में संवेग-संरक्षण के नियम का उल्लंघन होता है?
एक कमानीदार तुला के दोनों सिरों को 5-5 किग्रा भार के बलों से खींचा जाता है। तुला का पाठ्यांक क्या होगा?
एक आदर्श स्प्रिंग की लम्बाई में 1.0 किग्रा का पिण्ड लटकाने पर 1.0 सेमी की वृद्धि होती है। यदि स्प्रिंग को एक घर्षण रहित क्षैतिज मेज पर रखकर दोनों सिरों से एक-एक किग्रा का भार लटकायें तो उसकी लम्बाई में कितनी वृद्धि होगी?
जब दो भारहीन स्प्रिंगों A व B से Wभार का पिण्ड बारी-बारी से लटकाया जाता है, तो प्रत्येक की लम्बाई में 2 सेमी. की वृद्धि होती है। यदि स्प्रिंग B को Wभार सहित स्प्रिंग A से लटका दिया जाये तो प्रत्येक स्प्रिंग में कितनी वृद्धि हो जायेगी? अब यदि भार W को हटा लें तो स्प्रिंग B का निचला सिरा कितना ऊपर उठेगा?
(i) एक सफेद गेंद चिकने तल पर एकसमान चाल v से लुढ़कते हुए, उतने ही द्रव्यमान की एक स्थिर लाल गेंद से टकराकर रुक जाती है। लाल गेंद कितनी चाल से किस दिशा में जायेगी? (ii) यदि सफेद गेंद लाल गेंद से टकराने पर उससे चिपक जाये तब। (iii) यदि लाल गेंद भी उतनी ही चाल v से सफेद गेंद की ओर आ रही हो तथा दोनों टकराकर आपस में चिपक जायें तब।
एक गुब्बारे (द्रव्यमान M) से बँधी रस्सी से एक व्यक्ति (द्रव्यमान m) लटका है तथा गुब्बारा स्थिर है। यदि वह व्यक्ति रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ने लगे तो गुब्बारा किस वेग से तथा किस दिशा में चलने लगेगा? व्यक्ति का रस्सी के सापेक्ष वेग vहै।
पंख वाले हवाई जहाज कम ऊंचाई पर उड़ते हैं जबकि जेट हवाई जहाज अधिक ऊँचाई पर उड़ते हैं, क्यों ?
समान द्रव्यमान के तीन कण A, B व C चित्र के अनुसार एक समबाहु त्रिभुज की माध्यिकाओं के अनुदिश समान चाल v से चलते हैं। ये त्रिभुज के केन्द्र G पर टकराते हैं। टकराने के पश्चात् Aस्थिर हो जाता है तथा Bउसी चाल से वापस लौटता है। C का वेग क्या है?
चित्र में एक हल्की डोरी C से Mद्रव्यमान का एक भारी गुटका लटका है। गटके की तली से एक दूसरी डोरी D बँधी है। डोरी D, डोरी C से कुछ मजबूत है। डोरी D को बल T से नीचे की ओर खींचा जाता है। डोरी c में कितना तनाव होगा? यदि डोरी D में तनाव T को धीरे-धीरे बढ़ाया जाये तो डोरी C पहले क्यों टूटती है ? क्या आप बता सकते हैं कि यदि डोरी D पर तेजी से झटका दिया जाये तो डोरी C न टूटकर डोरी D क्यों टूटती है?
एक घिरनी के ऊपर से होती हुई एक लम्बी रस्सी लटकी है। रस्सी के विपरित सिरों से बराबर भार के दो बन्दर चढ़ते हैं। रस्सी के सापेक्ष उनमें से एक अधिक तेजी से चढ़ता है। कौन-सा बन्दर पहले पहुँचेगा ? घिरनी घर्षण रहित है, रस्सी भारहीन तथा लम्बाई में न बढ़ने वाली है।
घर्षण गुणांक की क्या इकाई है ?
घर्षण गुणांक का मान क्या एक से अधिक हो सकता है ?
क्या घर्षण बल असंरक्षित बल है?
गाड़ी के पहिये वृत्ताकार क्यों होते हैं ?
स्थैतिक घर्षण स्वतः समायोज्य बल है। इस आधार पर बताइये कि यदि सीमान्त घर्षण बल 20 न्यूटन है, तो घर्षण बल क्या होगा यदि बाह्य बल शून्य, 5 न्यूटन, 10 न्यूटन, 15 न्यूटन व 20 न्यूटन हो ?
उपरोक्त प्रश्न में यदि बाह्य बल 20 न्यूटन से अधिक हो तो घर्षण बल कितना होगा?
स्थैतिक घर्षण गुणांक तथा घर्षण कोण में क्या सम्बन्ध है ?
यदि घर्षण कोण `30^@` हो तो स्थैतिक घर्षण गुणांक क्या है ?
दो तलों के बीच घर्षण गुणांक किन-किन बातों पर निर्भर करता है ?
क्या साइकिल में बड़े ब्रेक, छोटे ब्रेक की तुलना में अधिक उपयोगी होंगे?
घोड़े को गाड़ी खींचने के लिये प्रारम्भ में अधिक बल लगाना पड़ता है, क्यों ?
मोटरकार के टायरों की सतहों पर अनियमित प्रक्षेप (grooves) क्यों होते हैं ?
मोटर साइकिल, एम्बेसडर कार (rear wheel drive) के अगले पहिये व पिछले पहिये पर त्वरित दशा में घर्षण बल किस दिशा में होते हैं ?
उपरोक्त प्रश्न में यदि मोटर साइकिल त्वरित न हो या एकसमान वेग से बिना इंजन के बल के चल रही हो तो अगले व पिछले पहिये पर घर्षण बल किस दिशा में लगेगा?
ब्रेक लगाकर साइकिल चलाना कठिन क्यों है ?
चित्र में बल `vecF_1 = 10` न्यूटन, क्षैतिज दिशा में लगा हुआ है लेकिन गुटका स्थिर है। `vecf_2` बल ऊर्ध्वाधर दिशा में लगा हुआ है, यदि `vecF_2` को शून्य से इतना बढ़ाया जाता है कि गुटका तल पर फिसलने लगे, तब - (a) स्थिर अवस्था में गुटके पर लगने वाला घर्षण बल क्या होगा? (b) गुटके पर तल के द्वारा लगा अभिलम्ब बल तथा (c) अधिकतम घर्षण बल बढ़ेगा, घटेगा या समान रहेगा।
क्षैतिज तल पर 2 किग्रा., 3 किग्रा. व 5 किग्रा की तीन किताबें रखी है। यदि तल के सिरे को क्षैतिज से धीरे-धीरे ऊपर उठाया जाये तो कौन-सी किताब पहले फिसलना प्रारम्भ करेगी?
यदि किसी ठोस वस्तु को दीवार पर रखकर इस तरह दबाया जाता है कि वस्तु दीवार पर न फिसले तो - (a) वस्तु पर दीवार के द्वारा स्थैतिक घर्षण बल `(f_s)` किस दिशा में लगेगा? (b) वस्तु पर दीवार के द्वारा अभिलम्ब बल (R) किस दिशा में लगेगा? (c) यदि आप दबाव बढायें तो `f_x , R` तथा `(f_x)_(max)` पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
किसी स्थिर गुटके पर बल `vecF` क्षैतिज से `theta` कोण नीचे की ओर लगा हुआ है (चित्र)। यदि `theta ` का मान बढ़ाया जाए तो -
(a) `F_x` पर क्या प्रभाव होगा?
(b) स्थैतिक घर्षण बल `f_s` पर क्या प्रभाव होगा?
(c) अभिलम्ब बल R पर क्या प्रभाव होगा?
(d) अधिकतम घर्षण बल `(f_s)_(max)` पर क्या प्रभाव होगा ?
यदि उपरोक्त प्रश्न में `vecF` क्षैतिज से कोण ऊपर को बनाता हो (चित्र) तो `F_x , f_s , R` व `(f_s)_(max)` पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
विविध प्रश्न (अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न) questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11