Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
21 अक्टूबर 1833 ई. को स्वीडन के स्टॉकहोम में पिता इमानुएल एवं माता कैरोलीन ऐनड्रिटा आलसिल के आंगन में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ। यह शैशवावस्था से ही बहुत कमजोर थे। सर्दी-जुकाम से, बुखार से हमेशा पीड़ित रहते थे। मन से भी वह भावुक थे। इन सबके बीच कुछ कर गुजरने का जज्बा उनमें भरा था। उनके इसी जज्बे ने विश्व को डायनामाइट दिया। एक बार टपक रही नाइट्रोग्लिसरीन पर उनकी नजर पड़ी जो टपकने के साथ रेत पर जमती जा रही थी। उन्होंने उसी के आधार पर डायनामाइट का अविष्कार कर दिया। उन्होंने अपने इस आविष्कार का पेटेंट करवाया। कारखाना खोलने के लिए उनके देशों को पत्र लिखे परन्तु खतरनाक विस्फोटक होने के कारण किसी से सहायता नहीं की। अंतत: फ्रांस के तत्कालीन सम्राट नेपोलियन तृतीय ने स्वीकृति दे दी। कालांतर में कई देशों में इसकी फैक्ट्रियाँ खुल गयी। इससे उनके पास अकूत संपत्ति अर्जित हो गयी। अपनी मृत्यु से पूर्व इन्होनें अपनी अपार धनराशि का बड़ा भाग 25 लाख पौंड ली वसीयत पुरस्कारों के लिए निर्धारित कर दी। उनकी मृत्यु के पश्चात्‌ 10 दिसंबर 1901 को उनकी बरसी पर पहली बार नॉबेल फाउंडेशन ने पाँच पुरस्कार दिए। ये पुरस्कार-भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, साहित्य व शांति के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को दिये गए।
प्रश्न - सर्वप्रथम डायनामाइट का कारखाना किस देश मे खुला?

Text Solution
Verified by Experts

सर्वप्रथम डायनामाइट का कारखाना फ्रांस में खुला।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions