Doubtnut Promotions Sticky

अपने मित्र को एक पत्र लिखिए जिसमें किसी अविस्मरणीय घटना का वर्णन हो।

Text Solution
Verified by Experts

सी/28, काजीपुर
पटना-80004
02-03-2011
प्रिय रमेश,
नमस्कार। मैं यहाँ सकुशल हूँ। आशा करता हूँ, तुम भी सकुशल होगे। मैं पिछले सप्ताह राजगीर (बिहार) गया था। यह बड़ा ही रमणीय पर्यटन स्थल है।
यहाँ गर्म कुण्ड में सल्फर युक्त पानी गिरता है। जाड़े में स्नान करने में बड़ा मजा आता है। इसमें स्नान करने से चर्म रोग भी नहीं होता है। अगर चर्मरोग हुआ है तो वह दूर हो जाता है।
रज्जु मार्ग से कुर्सियों पर बैठकर आसमान की सैर करने में बड़ा आनन्द आता है। उन कुर्सियों से नीचे की ओर देखने पर स्वर्ग ही नगर आता है। पहाड़ के ऊपर बुद्ध भगवान की सोना (स्वर्ण) की मूर्तियाँ हैं। वहाँ पूजा-पाठ भी चलता रहता है। बुद्ध ने जीवन में मध्यम मार्ग पर चलने की अद्भुद्‌ प्रेरणा दी थी।
मित्रों के साथ वहाँ सैर करने सए आनन्द मे और वृद्धि हो जाती है। राजगीर में सरकारी पर्यटन विभाग के विश्राम भवन में भोजन का बड़ा बढ़िया इन्तजाम था। यात्रा रोमांचक रही। तुम भी राजगीर जरूर घूम लेना।
तुम्हारा अभिन्न
दिनेश

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions