Doubtnut Promotions Sticky

बेरोजगारी पर निबंध लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

बेरोजगारी
भूखा मनुष्य क्या पाप नहीं करता, धन से क्षीण मनुष्य दयनीय हो जाता है, उसे कर्तव्य और अकर्तव्य का विवेक नहीं होता है। वही दशा आज के युग में विद्यमान है। चारों ओर चोरी-डकैतियों की दुर्घटनाएँ, छीना-झपटी, लूट-खसोट और कत्ल के हृदयविदारक समाचार सुनायी पड़ते हैं। कहीं बैंक खजाने को लूटने का समाचार अखबार में छपा हुआ मिलता है, कहीं गाड़ियों को रोकने व लूटने की हालात समाचार-पत्रों में पढ़ने को मिलते हैं। आज देश में स्थान-स्थान पर उपद्रव और हड़ताल हो रही है। हर व्यक्ति को अपनी और अपने परिवार की रोटियों की चिन्ता है, चाहे उनका उपार्जन सदाचार से हो या दुराचार से। आज चाहे फावड़ा चलाकर तथा पसीना बहाकर रोटियाँ खाने वाले श्रमिक हों, चाहे अनवरत बौद्धिक श्रम करने वाले, समाज के शत्रु, विद्वान, सभी बेकारी और बेरोजगारी के शिकार हैं। निरक्षर तो किसी तरह अपना पेट भर लेते हैं, किंतु पढ़े-लिखे की आज बुरी हालत है। वे बेचारे क्या करें, कैसे जीवन चलाएँ, यह आज की बड़ी कठिन समस्या है।
आज हमारे समाज के शिक्षितों में बेरोजगारी और कृषि के क्षेत्र में छिपी हुई बेरोजगारी है, क्योंकि एक आदमी के काम को चार आदमी मिलकर कर रहा है। आज कॉलेज की डिग्रियाँ प्राप्त कर शिक्षित नवयुवक नौकरियों की तलाश में भटक रहें हैं। वैभवशाली भावी-जीवन की उपलब्धि की आशा में उन्होंने अपने आत्मबल को खो दिया है। इस करण समाज में बेकारों की संख्या द्रुतगति से बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगारों के लिए शिक्षा वरदान नहीं अभिशाप बन गई है।
प्राचीन काल में हमारे देश में हजारों छोटे-छोटे गृह उद्योगों से लोग अपना जीविकोपार्जन करते थे। लेकिन अंग्रेजों की नीति ने गृह-उद्योगों को नष्ट कर दिया तथा मशीनों के बाहुल्य के कारण हम अकर्मण्य हो गए।
देश की दिनों-दिन बढ़ती हुई जनसंख्या बेकारी की समस्या को और भी बढ़ा रही है। साधन की सुविधाएँ और उत्पादन तो नहीं बढ़ा, परन्तु उपभोक्ता अधिक हो गए। हमारे देश की सामाजिक व धार्मिक परम्पराएँ भी बेकारी की समस्या को प्रोत्साहित करती हैं।
बेरोजगारी के कारण युवा आक्रोश और असंतोष ने समाज में अव्यवस्था और अराजकता पैदा कर दी है। यदि इस भयानक समस्या का समाधान शीघ्र नहीं निकला तो देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति और भी अधिक भयानक हो जाने की संभावनाएँ हैं। यह एक भयावह स्थिति है और राष्ट्राध्यक्षों के लिए खतरे की घंटी है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions