Doubtnut Promotions Sticky

सुन्दर का ध्यान कहीं सुन्दर' शीर्षक कविता का सारंश लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

श्री गोपाल सिंह नेपाली ने प्रस्तुत गीत में मानवीय सौन्दर्य और भावना की श्रेष्ठता का बखान किया है। यह ईश्वर के सौन्दर्य का उत्सव है किन्तु वह हमारी भावनाओं के प्रति सदैव मौन रहता है। मन्दिर, मस्जिद और चर्च में रहने वाले देवता से कहीं अधिक बड़ा मनुष्य के अंदर का वह देवता है जो मधुर स्वर में स्वयं को व्यक्त करता है।
श्री गोपाल सिंह नेपाली कहते हैं कि मानव को ईश्वर ने ज्ञान, ध्यान, चेतना, साहस और सौन्दर्य प्रदान किया है। वह कठिनाइयों में कभी पीछे नहीं हटता हैं। आगे बढ़ने और बढ़ते रहने क मार्ग खोज लेता है। जब वह कठिनाइयों और अंधकार पर विजय प्राप्त करता है तो उसके मुख इज्पर मुस्कान झलकती है जो बहुत ही सुन्दर होती है।
इस पृथ्वी पर सभ्यता और संस्कृति, कला और कौशल के जितने चिह्न मिलते हैं उनमें हमें मनुष्य के ज्ञान की महिमा और उसके सुन्दर विचारों और कल्पनाओं की पहचान देखने को मिलती हैं।
प्राकृति का सौन्दर्य - मेघों के गरजने में, पपीहा की बोली में तथा बुल्बुल के गाने में भी यह मिलता है, लेकिन मानव द्वारा लिखी गई कविताओं, गीतों और भजनों में जो कल्पनाएँ, स्वर, मधुर शब्द और स्वाद मिलते हैं वे बहुत ही सुन्दर और महत्वपूर्ण होते हैं।
वास्तव में मानव बड़ा ही साहसी और विवेकशील प्राणी है। वह संसार के महासागरों में लघु जलयान और बड़े-बड़े जहाज बनाकर सागर की ऊँची लहरों से बचा कर, चंचल जलयान को सफलतापूर्वक पार उतार ले जाता है। फिर और अधिक विचित्र और उपयोगी साधन बनाने का प्रयास करता है।
मानव के अरमानों की कोई सीमा निश्चित नहीं हैं। कवि गोपाल सिंह नेपाली कहते हैं कि ईश्वर सौन्दर्य का उत्सव है किन्तु वह हमारी भावनाओं के प्रति सदैव मौन रहता है। मन्दिर, मस्जिद और चर्च में रहने वाले देवता से कहीं अधिक बड़ा मनुष्य के अंदर का वह देवता है जो मधुर स्वर में स्वयं को वयक्त करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions