Doubtnut Promotions Sticky

सप्रसंग व्याख्या करें:
सच है, जब तक मनुष्य नहीं, तब तक उसका गुण-दोष प्रकट नहीं होता।

Text Solution
Verified by Experts

कवि मलिक मुहम्मद जायसी का जन्म 1442 ई. में उत्तर प्रदेश के जायस नामक गाँव में हुआ था। इसी कारण ये जायसी कहलाए। कवि ने आपने परिचय में कहा है -
"जायस नगर धरम स्थान।
तहँ आय कवि कीन बखानू॥"
वे मुख से कुरूप थे लेकिन आत्मा से अति सुन्दर और तेजस्वी थे। चेचक के कारण उनका एक कान और एक आँख जमी रही थी। एक बार तत्कालाएन बादशाह शेरशाह के दरबार में गये तो बादशाह और दरबारी हँस पड़े। इस पर जायसी ने पूछा .मो कहँ हसेसि कै कोहरहि" (मुझपर रहे हो या कुम्हार-परमेश्वर पर)। इस पर बादशाह बड़ा लज्जित हुआ ओर क्षमा माँगी। अमेठी नरेश रामसिंह इनके शिष्य थे। कहा जाता है इनके आशीर्वाद से राम सिंह को पुत्र की प्राप्ति हुई थी। जायसी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी मृत्यु शिकारी के वाणों से होगी। अमेठी नरेश राम सिंह ने काफी सुरक्षा प्रबन्ध किया परन्तु उनकी भविष्यवाणी सही निकली। इनकी मृत्यु 1548 ई. में हुई मानी जाती है। सुलतानपुर में अमेठी के समीप जायसी की कब्र है।
साहित्यिक परिचय: मलिक मुहम्मद जायसी निर्गुण धारा के कवि थे। सिद्ध सूफी सन्त जायसी ने अनेक काव्य की रचना की है। जायसी प्रतिभाशाली एवं बहुश्रुत कवि थे। इनकी प्रसिद्धि का अधार .पद्यावत. है। यह महाकाव्य जायसी की काव्य-प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रतिनिधि है। .पद्यावत. भाव और कला पक्ष दोनों ही दृष्टियों से यह उत्कृष्ट है।
इनके अतिरिक्त प्रमुख रचनाएँ हैं - .अखरावट., .आखिर कलाम., .चित्ररेखा., .गहरी बाईसी. तथा .मसलाना.।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions