Doubtnut Promotions Sticky

अर्थ स्पष्ट करें:
यह जीवन क्या है? निर्झर है, मस्ती ही इसका पानी है।
सुख-दु:ख के दोनों तीरों से, चल रहा राह मनमानी है॥

Text Solution
Verified by Experts

उक्त पंक्ति "जीवन और झरना" शीर्षक कविता से उद्धृत है। जिसके रचयिता महाकवि आरसी प्रसाद सिंह है। कवि ने खुद से प्रश्न किया है कि यह जीवन क्या है? इसका उत्तर देते हुए कहते हैं कि जीवन झरना के समान है। वे बहते झरने से मानव जीवन की समानता को स्थापित किया है। कवि कहते हैं कि यह जीवन उस निर्झर के समान है जिसका पानी (अर्थात्‌ जीवन) उसकी वह मस्ती स्वच्छंदता या स्वाभाविक चंचलता है जो उसे जीवन्त और गतिमान बनाये हुए हैं। इसी प्रकार हमारे (मनुष्य के) जीवन का मूलाधार भी हमारी गतिशीलता ही है जो सुख और दु:ख रूपी दो किनारों के बीच मस्ती के साथ हमें जीवन्त और प्रासंगिक बनाये हुए हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions