Doubtnut Promotions Sticky

अपने पिता को एक पत्र लिखे जिसमे किसी पर्यटन स्थल का वर्णन करें |

Text Solution
Verified by Experts

आदरणीय पिता जी
सादर चरण स्पर्श
मुसल्लहपुर कोइरी टोला
पटना
10 मार्च 2018
मैं यहाँ सकुशल हूँ | आशा करता हूँ कि आप लोग भी सकुशल होंगे | मैं पिछले सप्ताह राजगीर (बिहार) गया था | यह बड़ा ही दर्शनीय स्थल है | यहॉँ गर्म कुंड से सल्फर युक्त पानी गिरता है | जाड़े में स्नान करने में बड़ा ही मजा आता है | रज्जू मार्ग से कुर्सियों पर बैठकर आसमान में जाने में बड़ा आनंद आता है | पहाड़ के ऊपर बुद्ध भगवान की स्वर्णिम मूर्तियों हैं | पूजा-पाठ भी चलता रहता है | बुद्ध ने जीवन में मध्यम मार्ग से चलने की प्रेरणा दी थी |
आपके और माता जी के साथ आनंद में और भी वृद्धि हो जाती | राजगीर में सरकारी पर्यटन ठहराव भवन में भोजन का बड़ा बढ़िया इंतजाम था | यात्रा रोमांचक रही |
आपका प्रिय पुत्र
शशांक सिन्हा

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions