Doubtnut Promotions Sticky

'अर्धनारीश्वर' में व्यक्त विचारों का सारांश लिखे |

Text Solution
Verified by Experts

.अर्द्धनारिश्वर. निबंध के द्वारा .दिनकर यह विभेद मिटाना चाहते हैं कि नर-नारी दोनों अलग-अलग हैं | नर-नारी पूर्ण रूप से समान हैं एवं उनमे एक के गुण दूसरे के दोष नहीं हो सकते | .दिनकर. पुरुषों के वर्चस्ववादी रवैये से बाहर आकर नारी को समाज में प्रतिष्ठा दिलाला चाहते हैं जिसे पुरषों से ही समझा जाता है | दिनकर यह दिखलाना चाहते हैं नारी पुरुष से तनिक भी कमतर नहीं है | पुरुषो को भोगवादी दृष्टि छोड़नी होगी जो स्त्री को भोग्या मात्र समझता है | वे नारियो को भी कहते हैं कि उन्हें पुरुषो के कुछ गुण अंगीकार करने में हिचकिचाना नहीं चाहिए और नहीं वह समझना चाहिए कि उनके नारीत्व को इससे बट्टा लगेगा या कमी आएगी | पुरुषो को भी स्त्रियोचित गुण अपनाकर समाज में स्त्रेण कहलाने से घबराना नहीं चाहिए क्योंकि स्त्री के कुछ गुण शीलता, सहिष्णुता, भीरुता, पुरुषों द्वारा अंगीकार कर लेने पर वह महान बन जाता है | दिनकर तीन भारतीय चिंतको का हवाला देते हुए उनकी चिंतन की दृष्टि से दुखी होते हैं | दिनकर मानते हैं स्त्री भी पुरुष की तरह प्रकृति की बेमिसाल कृति है कि इसमें विभेद अच्छी बात नहीं है | साथ ही नर-नारी दोनों का जीवनोद्देश्य एक है | जिसे पुरुष अपना कर्मक्षेत्र मानता है, वह नारी का भी कर्मक्षेत्र है | जीवन की प्रत्येक बड़ी घटना पुरुष प्रवृति द्वारा संचालित होने से पुरुष में कर्कशता अधिक कोमलता कम दिखाई देती है | यदि इस नियंत्रण में नारियो का हाथ हो तो मानवीय संबंधो में कोमलता की वृद्धि अवश्य होगी | यही नहीं प्रत्येक नर को एक हद तक नारी ओर प्रत्येक नारी को एक हद तक नर बनाना आवश्यक है | दया, माया, सहिष्णुता और भीरुता ये स्त्रियोचित गुण कहे जाते हैं | इसका अच्छा पक्ष है कि पुरुष इसे अंगीकार कर ले तो अनावश्यक विनाश से बच सकता है | उसी प्रकार अध्यवसाय, साहस और शूरता का वरण करने से भी नारीत्व की मर्यादा नहीं घटती | दिनकर अर्द्धनारीश्वर के बारे में कहते हैं कि अर्द्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक है कि नारी और नर जब तक अलग है तब तक दोनों अधूरे हैं बल्कि इस बात से भी पुरुष ने नारीत्व की ज्योति जगे बल्कि यह प्रत्येक नारी में भी पौरुष का स्पष्ट आभास हो |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions