Doubtnut Promotions Sticky

सुभद्रा कुमारी चौहान की रचना 'पुत्र-वियोग' का सारांश लिखे |

Text Solution
Verified by Experts

अपने पुत्र के असामयिक निधन के बाद माँ द्वारा व्यक्त की हुई उसके अंदर की व्यथा का इस कविता में सफल निरूपण हुआ | कवयित्री माँ अपने पुत्र-वियोग में अत्यंत भावुक हो उठती है | उसकी अंतर्चेतना को पुत्र का अचानक बिछोह झकझोर देता है | प्रस्तुत कविता में पुत्र के अप्रीताशिप रूप में असमय निधन से माँ के ह्रदयमें अपने संताप का ह्रदय-विदारक चित्रण है | एक माँ के विषादमय शोक का एक साथ धीरे-धीरे गहराता और क्रमश: ऊपर की और आरोहण करता भाव उतकंठा अर्जित करता जाता है तथा कविता के अंतिम छंद में पारिवारिक रिश्तों के बीच माँ-बेटे के संबंध को एक विलक्षण आत्म-प्रतीति में स्थायी परिवर्तित करता है | यह माँ की ममता की अभिव्यक्ति का चरमोतकर्ष है |
कवयित्री अपने पुत्र असामयिक निधन से अत्यंत विकल है | उसे लगता है कि उसका प्रिय खिलौना खो गया है | उसने अपने बेटे के लिए सब प्रकार के कष्ट उठाये, पीड़ाएँ झेली | उसे कुछ हो न जाये, इसलिए हमेशा उसे गोद में लिए रहती थी | उसे सुलाने के लिए लोरियाँ गाकर तथा थपकी देकर सुलाया करती थी | मंदिर में पूजा-अर्जना किया, मिन्नते मांगी, फिर भी वह अपने बेटे को काल के गाल से नहीं बचा सकी | वह विवश है | नियति के आगे किसी का वश नहीं चलता | कवयित्री की एकमात्र इच्छा यही है कि पलभर के लिए भी उसका बेटा उसके पास आ जाये अथवा कोई व्यक्ति उसे लाकर उससे मिला दे | कवयित्री उसे अपने सीने से चिपका लेती है तथा उसका सर सहला-सहलाकर उसे समझती है | कवयित्री की संवेदना उतकर्ष पर पहुँच जाती है, शोक सागर में डूबती-उतराती बिछोह की पीड़ा असह्य है | वह बेटा से कहती है कि भविष्य में वह उसे छोड़कर कभी नहीं जाये | अपने मृत बेटे को उक्त बाते कहना उसकी असामान्य मनोदशा का परिचायक है | संभवत: उसने अपनी जीवित संतान को उक्त बाते कहीं हो |
सुभद्रा के प्रतिनिध काव्य संकलन .मुकुल. से ली गई | प्रस्तुत कविता, .पुत्र-वियोग. कवयित्री माँ के द्वारा लिखी गई है तथा निराला की .सरोज-स्मृति. के बाद हिंदी में एक दूसरा "शोकगीत" है |
पुत्र के असमय निधन के बाद तड़पते रह गए माँ के ह्रदय के दारुण शोक की ऐसी सादगी भरी अभिव्यक्ति है जो निर्वैयक्तिक और सार्वभौम होकर अमिट रूप में काव्यत्व अर्जित कर लेती है | उसमें एक माँ के विवादमय शोक का एक साथ धीरे-धीरे गहराता और ऊपर-ऊपर आरोहण करता हुआ भाव उत्कटता अर्जन करता करता है तथा कविता के अंतिम छंद में पारिवारिक रिश्तों के बीच माँ-बेटे के संबंध को एक विलक्षण आत्म-प्रतीति में स्थायी परिणति पाता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions