Doubtnut Promotions Sticky

भगत सिंह के अनुसार देश को कैसे युवकों की आवश्यकता है ?

Text Solution
Verified by Experts

भगत सिंह महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी और विचारक थे | भगत सिंह विद्यार्थी और राजनीति के माध्यम से बताते हैं कि विद्यार्थी को पढ़ने के साथ ही राजनीति में भी दिलचस्पी लेनी चाहिए | यदि कोई इसे मना कर रहा है तो समझना चाहिए कि राजनीति के पीछे घोर षड्यंत्र है | क्योंकि विद्यार्थी युवा होते हैं | उन्ही के हाथ में देश की बागडोर है | भगत सिंह व्यावहारिक राजनीति का उदाहरण देते हुए नौजवानों को यह समजाते हैं कि महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस का स्वगात करना और भाषण सुनना या व्यावहारिक राजनिति नहीं तो और क्या है | इसी बहाने वे हिन्दुस्तानी राजनीति पर तीक्ष्ण नजर भी डालते हैं | भगत सिंह मानते हैं कि हिन्दुस्तान को इस समय ऐसे देश सेवकों की जरूरत है जो तन-मन-धन देश पर अर्पित कर दे और पागलो की तरह सारी उम्र देश की आजादी या उसके विकास में न्योछावर कर दे | क्योंकि विद्यार्थी देश-दुनिया के हर समस्याओं से परिचित होते हैं | उनके पास अपना विवेक होता है | वे इन समस्याओ के समाधान में योगदान दे सकते हैं | अत: विद्यार्थी को पॉलिटिक्स में भाग लेनी चाहिए |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions