Doubtnut Promotions Sticky

किसी एक पर निबंध लिखिए-
दहेज प्रथा, नशामुक्ति, प्रिय कवि, पर्यावरण, छात्र और अनुशासन

Text Solution
Verified by Experts

(i) दहेज प्रथा-आज दहेज की प्रथा को देश भर में बुरा माना जाता है | इसके कारण कई दुर्घटनाएँ हो जाती हैं, कितने घर बर्बाद हो जाते हैं | आत्महत्याएँ भी होती देखी गई हैं | नित्य-प्रति तेल डालकर बहुओं द्वारा अपने आपको आग लगाने की घटनाएँ भी समाचार-पत्रों में पढ़ी जाती हैं | पति एवं सास-ससुर भी बहुओं को जला देते या हत्याऐं कर देते हैं | इसलिए दहेज प्रथा को आज कुरीति माना जाने लगा है | भारतीय सामाजिक जीवन में अनेक अच्छे गुण हैं, परन्तु कतिपय बुरी रीतियाँ भी उसमें घुन की भाँति लगी हुई हैं | इनमे एक रीति दहेज प्रथा की भी हैं | विवाह के साथ ही पुत्री को दिए जाने वाले सामान को दहेज कहते हैं | इस दहेज में बर्तन, वस्त्र, पलंग, सोफा, रेडियो, मशीन, टेलीविजन आदि की बात ही क्या हैं, हजारो रुपया नकद भी दिया जाता है | इस दहेज को पुत्री के स्वस्थ शरीर, सौंदर्य और सुशीलता के साथ ही जीवन सुविधा देने वाला माना जाता है | दहेज प्रथा का इतिहास देखा जाये तब इसका प्रारम्भ किसी बुरे उद्देश्य से नहीं हुआ था | दहेज प्रथा का उल्लेख मनु स्मृति में ही प्राप्त हो जाता है, जबकि वस्त्राभूषण युक्त कन्या के विवाह की चर्चा की गई है | गौएँ तथा अन्य वाहन आदि देने का उल्लेख मनुस्मृति में किया गया है | समाज में जीवनोपयोगी सामग्री देने का वर्णन भी मनुस्मृति में किया गया है, परन्तु कन्या को दहेज देने के दो प्रमुख कारण थे | पहला तो यह कि माता पिता अपनी कन्या को दान देते समय यह सोचते थे कि वस्त्रादि सहित कन्या को कुछ सामान दे देने उसका जीवन सुविधापूर्वक चलता रहेगा और कन्या को प्रारम्भिक जीवन में की कष्ट न होगा | दूसरा कारण यह था कि कन्या भी घर में अपने भाईयो के समान भागीदार है, चाहे वह अचल सम्पति नहीं लेती थी, परन्तु विवाह के काल में उसे यथाशकित धन, पदार्थ आदि दिया जाता था, ताकि वह सुविधा से जीवन व्यतीत करके और इसके पश्चात भी उसे जीवन भर सामान मिलता रहता था | घर भर में उसका समान हमेशा बना रहता था | पुत्री जब भी पिता के घर आती थी, उसे अवश्य ही धन-वस्त्रादि दिया जाता था | इस प्रथा के दुष्परिणामों से भारत के मध्ययुगीन इतिहास में अनेक घटनाएँ भरी पड़ी हैं | धनी और निर्धन व्यक्तियों को दहेज देने और न देने की स्थिति में दोनों में कष्ट सहने पड़ते रहे | धनियों से दहेज न दे सकने से दुःख भोगना पड़ता रहा है | समय के चक्र में इस सामाजिक उपयोगिता की प्रथा ने धीरे-धीरे अपना बुरा रूप धारण करना आरम्भ कर दिया और लोगो ने अपनी कन्याओं का विवाह करने के लिए भरभूर धन देने की प्रथा चला दी | इस प्रथा को खराब करने का आरम्भ धनी वर्ग से ही हुआ है क्योंकि धनियो को धन की चिंता नहीं होती | वे अपनी लड़कियों के लिए लड़का खरीदने की शक्ति रखते हैं | इसलिए दहेज-प्रथा ने जघन्य बुरा रूप धारण कर लिए और समाज में यह कुरीति-सी बन गई है | अब इसका निवारण दुष्कर हो रहा है | नौकरी-पेशा या निर्धनों को इस प्रथा से अधिक कष्ट पहुँचता है | अब तो बहुधा लड़के को बैंक का एक चैक मान लिया जाता है कि जब लड़की वाले आये तो उनकी खाल खींचकर पैसा इकट्ठा कर लिया जाये ताकि लड़की का विवाह कर देने के साथ ही उसका पिता बेचरा कर्ज से भी दब जाये |
दहेज प्रथा को सर्वथा बंद नहीं किया जाना चाहिए परन्तु कानून बनाकर एक निश्चित मात्रा तक दहेज देना चाहिए | अब तो पुत्री और पुत्र का पिता की सम्पति में समाज भाग स्वीकार किया गया है | इसलिए भी दहेज को कानूनी रूप दिया जाना चाहिए और लड़को को माता-पिता द्वारा मनमानी धन दहेज लेने पर प्रतिबंध लग जाना चाहिए | जो लोग दहेज में मनमानी करे उन्हें दण्ड देकर इस दिशा में सुधार करना चाहिए | दहेज प्रथा को भारतीय समाज के माथे पर कलंक के रूप में नहीं रहने देना चाहिए |
(ii) N/A
(iii) N/A
(iv) N/A
(v) N/A

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions