Doubtnut Promotions Sticky

किन वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया कि डी०एन०ए० आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक होता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

D.N.A. तथा प्रोटीन दोनों में ही असीमित रचनात्मक विभिन्नताएँ हो सकती हैं। अत: वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि इन दोनों में से कोई एक आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक अणु होना चाहिए! ग्रिफिथ (Griffith), हर्षे (Hershey) तथा चेस, (Chase) ने प्रयोगों द्वारा सिद्ध किया कि D.N.A. ही आनुवंशिक पदार्थ है। ग्रिफिथ का रूपान्तरण प्रयोग (Transformation Experiment of Griffith) सर्वप्रथम फ्रेडरिक ग्रिफिथ (Frederick Griffith, 1928) ने डिप्लोकॉकस न्यूमोनी (Diplococcus pneumoniae) नामक जीवाणु पर प्रयोग किए। यह जीवाणु चूहों तथा अन्य स्तनियों में न्यूमोनिया रोग उत्पन्न करता है। इसके दो प्रभेद (strains) .पाए जाते हैं (i) उग्र विभेद (Smooth or Virulant strain-S-III)--रोग कारक है। (ii) अनुग्र विभेद (Rough or Non-virulant strain-R-II)-रोग कारक नहीं है। ग्रिफिथ ने विभिन्न प्रयोग किए जिनके निम्नलिखित परिणाम निकले (i) उच्च ताप से उपचारित उग्र विभेद (virulant strain) के जीवाणुओं को चूहे में प्रविष्ट कराया-न्यूमोनिया नहीं हुआ। । (ii) उच्च ताप से उपचारित उपविभेद तथा जीवित अनुग्रविभेद (non-virulant strain) के जीवाणुओं का मिश्रण चूहों में प्रविष्ट कराया-न्यूमोनिया हो गया तथा चूहों में जीवित उग्र विभेद के जीवाणु पाए गए। इन प्रयोगों से ग्रिफिथ ने अनुमान लगाया कि उग्र विभेद के जीवाणुओं की उग्रता (virulence) अनुग्र विभेद के जीवाणुओं में स्थानान्तरित हो जाती है। ओ० टी० एवेरी,सी० मैक्लिऑड तथा मैक्कार्टी (O.T. Avery, C. Macleod and McCarty: 1944) ने इस प्रयोग की आण्विक व्याख्या (molecular explanation) की। इन्होंने बताया कि जब उच्च ताप से उपचारित उग्र विभेद की कोशिकाओं का D.N.A. अनुग्र विभेद की कोशिकाओं के साथ मिलाया जाता है, तब इनका स्वभाव बदल जाता है तथा ये अनुग्र से उग्र विभेद में बदल जाते हैं। अत: D.N.A. ही आनुवंशिक सूचनाओं का वाहक अणु है। हर्षे तथा चेसका प्रयोग(Experiment of Hershey and Chase)-अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर संख्या 7 देखिए।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions