Doubtnut Promotions Sticky

D.N.A. पैकेजिंग क्या है? इसके महत्त्व को समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

D.N.A. पैकेजिंग अथवा न्यूक्लियोसोम परिकल्पना
(Packaging of D.N.A. or Nucleosome Concept)
D.N.A. अणुओं की लम्बाई इतनी होती है कि वे कोशिका में समाहित नहीं हो सकते हैं। विल्किन्स (Wilkins, 1960), ऐडा एवं ओलिन्स (Adda & Olins, 1974) के अनुसार सुकेन्द्रकीय कोशिकाओं में D.N.A. अणु क्षारीय हिस्टोन प्रोटीन मलकर क्रोमैटिन तन्तु की मणिकामय संरचना (beaded structure) बनाता है। आउडेट (Oudet, 1975) ने इन मणिका जैसी रचनाओं को न्यूक्लियोसोम (nucleosome) कहा। कोर्नबर्ग तथा थॉमस (Kornberg and Thomas, 1974) की न्यूक्लियोसोमं परिकल्पना के.अनुसार न्यूक्लियोप्रोटीन तन्तु मोतियों की माला के समान होता है। न्यूक्लियोसोम्स परस्पर लिंकर D.N.A. linker D.N.A.) द्वारा जुड़े रहते हैं।
न्यूक्लियोसोम की संरचना (Structure of Nucleosome)—यह तश्तरीनुमा (disc-shaped) कण. जैसा होता है। इसका व्यास 11 nm(110A) होता है। इसमें क्षारीय हिस्टोन प्रोटीन के आठ अणुओं से बना प्रोटीन क्रोड कण (core particle) होता है। इसे प्रोटीन अष्टक (histone octamer) कहते हैं। इस पर D.N.A. लिपटा रहता है।
प्रोटीन अष्टक से बने क्रोड कण में H2A तथा HB के एक-एक अणु से बने दो डाइमर (dimers) तथा H3 व H4 प्रोटीन के दो-दो अणु से बना एक टेट्रामर (tetramer) होता है। डाइमर टेट्रामर के दोनों..ओर स्थित होते हैं।
प्रत्येक प्रोटीन क्रोड कण के चारों ओर D.N.A. अणु लिपटा होता है। यह लगभग 200 न्यूक्लियोटाइड युग्म से बना होता है। इसके लगभग 160 न्यूक्लियोटाइड्स हिस्टोन प्रोटीन क्रोड के चारों ओर दो कुण्डल (coil) बनाते हैं, शेष न्यूक्लियोटाइड्स लिंकर D:N.A. बनाते हैं जो समीपवर्ती न्यूक्लियोसोम्स को जोड़ता है। H1 प्रोटीन अणु दो न्यूक्लियोसोम को जोड़ने वाले लिंकर D.N.A. से जुड़ा होता है। यह न्यूक्लियोसोम पैकेजिंग में सहायता करता है।
6 न्यूक्लियोसोम पुनः कुण्डलित होकर एक सोलेनॉइड (solenoid) बनाते हैं। बहुत-से सोलेनॉइड कुण्डलित होकर क्रोमैटिन तन्तु बनाते हैं। क्रोमैटिन तन्तु गुणसूत्र बनाते हैं जो केन्द्रक में स्थित होते हैं।
इस प्रकार D.N.A. का एक अत्यधिक लम्बा अणु, प्रोटीन्स के अनेक अणुओं के साथ व्यवस्थित ढंग से पैक होकर गुणसूत्र बनाता है। अत: न्यूक्लियोसोम को गुणसूत्र की संरचनात्मक इकाई कहते हैं। क्लुग (Klug) को गुणसूत्र की संरचनात्मक इकाई कहते हैं। क्लुग (Klug) को न्यूक्लियोसोम की जटिल संरचना की खोज के लिए 1982 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions