Doubtnut Promotions Sticky

जीन प्रवाह से आप क्या समझते हैं ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीन प्रोटीन संश्लेषण द्वारा अपने को प्रकट (express) करते हैं। शरीर की प्रत्येक कोशिका अपने लिए आवश्यक प्रोटीनों का निर्माण जीन या R.N.A. के नियन्त्रण में करती है। किसी भी कोशिका या जीव में समस्त प्रोटीनों की आवश्यकता एक साथ नहीं होती है, किन्तु कोशिका में सभी जीन हर समय उपस्थित रहते हैं। अतः कोशिकाओं में ऐसी क्रियाविधि (mechanism) पायी जाती है जो विभिन्न जीनों को आवश्यकता के अनुरूप ही क्रियाशील होने देती है।
सुकेन्द्रकीयों (यूकैरियोटिक) में जीन प्रकटन का नियमन
(Regulation of Gene Expression in Eukaryotic Gene)
सुकेन्द्रकीयों में जीनों की संख्या हजारों लाखों में होती है तथा विभेदन के कारण अलग-अलग कोशिकाएँ अलग-अलग कार्यों के लिए विशिष्ट (specialized) हो जाती हैं। अत: सुकेन्द्रकीयों में जीनों की क्रिया का नियमन काफी जटिल है। इनमें एक विशेष समय पर कुल जीनों के केवल 2% से 15% तक जीन ही सक्रिय होते हैं। सुकेन्द्रकीयों में जीन क्रिया नियमन के लिए आर० जे० ब्रिटन तथा ई० एच० डेविडसन (R.J. Britten and E.H. Davidson, 1969) ने जीन बैटरी मॉडल (gene battery model) दिया था। जीन बैटरी मॉडल (Gene Battery Model)
यह मॉडल पहली बार ब्रिटन तथा डेविडसन (1969) ने दिया था। इन्होंने 1973 में इसमें और सुधार किए। इसके मॉडल के .अनुसार इसके चार प्रकार के अवयव (component) होते हैं
ocr_image
1. उत्पादक जीन (Producer gene)-यह जीन लैक ओपेरॉन के संरचनात्मक जीन के समकक्ष है।
2. ग्राही स्थल (Receptor site)--यह उत्पादक जीन के बराबर में होता है तथा लैक ओपेरॉन के प्रचालक जीन की भाँति कार्य करता है।
3.समाकलक जीन (Integrater gene)—यह जीन सक्रियक R.N.A. (activator R.N.A.) का संश्लेषण करता है। यह रिसेप्टर स्थल को सक्रिय बनाता है। समाकलक जीन लैका ओपेरॉन के नियामक जीन की भाँति होता है।
4. संवेदक स्थल (Sensor site)-समाकलक जीन की क्रिया का नियमन संवेदक स्थल द्वारा किया जाता है। संवेदक स्थल सक्रिय होने पर ही समाकलक जीन अपना कार्य प्रारम्भ करती है। विभिन्न हॉर्मोन व प्रोटीन संवेदक स्थल को पहचानते हैं और जीन्स की क्रिया को नियन्त्रित करते हैं।
इस मॉडल में ग्राही स्थल तथा संवेदक स्थल में कोई अनुलेखन (transcription) नहीं होता है। ये केवल अण विशेष को पहचानते हैं। उत्पादक जीन व समाकलक जीन पर अनुलेखन होता है अर्थात् R.N.A. संश्लेषण होता है। एक संवेदक स्थल द्वारा नियन्त्रित विभिन्न उत्पादक जीनों को .बैटरी. (battery) कहते हैं। एक संवेदकं स्थल का सम्बन्ध कई समाकलक जीनों के साथ भी हो सकता है। एक बैटरी के जीन आवश्यक नहीं है कि एक ही साथ स्थित हों। ये दूर-दूर था अलग गुणसूत्र पर भी स्थित हो सकते हैं। इस प्रकार सुकेन्द्रकीयों में जीन प्रकटन का नियमन काफी जटिल होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions