Doubtnut Promotions Sticky

पौधों में द्विनिषेचन का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पौधों में द्विनिषेचन (Double Fertilization in Plants)-पराग नलिका नर युग्मकों को भूणकोष (embryo sac) में मुक्त कर देती है। एक नर युग्मक अण्ड कोशिका से संलयन करके युग्मनज (zygote) का निर्माण करता है। यह द्विगुणित (diploid) होता है। इसे वास्तविक निषेचन या संलयन (syngamy) कहते हैं। युग्मनज वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूण (embryo) का निर्माण करता है। दूसरा नर युग्मक द्वितीयक केन्द्रक (2x) या दो अगुणित ध्रुव केन्द्रकों (polar nuclei) से मिलकर त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक (primary endospermic nucleus) बनाता है। इससे भ्रूणपोष (endosperm) का विकास होता हैं, इसे त्रिसंलयन (triplo fusion) कहते हैं। भ्रूणपोष विकासशील भ्रूण को पोषण प्रदान करता है। संयुग्मन (syngamy) तथा त्रिसंलयन को संयुक्त रूप से द्विनिषेचन कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions