Doubtnut Promotions Sticky

हर्डमानिया तथा एम्फिऑक्सस पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

हर्डमानिया (Herdmania)-यह समुद्र की तली में धंसा रहता है। यह एकचर प्राणी है। इसका शरीर थैलीनुमा होता है तथा पाद रेत में धंसा रहता है। शरीर के अगले भाग में एट्रियल व बँकियल-साइफन (atrial and branchial siphan) पाए जाते हैं। छिद्र होते हैं। छिद्रों का खुलना तथा बन्द होना पेशियों द्वारा नियन्त्रित होता है।आहार नाल .U. के.आकार की होती है। हर्डमानिया का लार्वा वयस्क की अपेक्षा अधिक विकसित होता है। इसकी पूँछ में नोटोकॉर्ड, नर्व कॉर्ड व मायोटोम होते हैं। वयस्क अवस्था में पूँछ के लुप्त होने के साथ-साथ कॉडेंटा लक्षण भी लुप्त हो जाते हैं।
एम्फिऑक्सस (Amphioxus)-यह समुद्र की तली में बिल बनाकर रहता है। यह समय-समय पर पानी की सतह पर आकर तैरता है और फिर रेत में धंस जाता है। इसका शरीर मछली के समान धारारेखित होता है। इस पर पृष्ठ पख (dorsal fin), एक गुद पख (anal fin), एक पुच्छ पख (caudal fin) होता है। मुख के चारों ओर ओरल हुड (oral hood) होता है। नोटोकॉर्ड खोखली रचना होती है। तन्त्रिका रज्जु शरीर के अग्र छोर से पश्च छोर तक फैली रहती है। ग्रसनी की भित्ति में क्लोम छिद्र होते हैं। जनद प्रसनी.के पश्च भाग में स्थित होते हैं। पेशियाँ मायोटोम में स्थित होती हैं।
ocr_image
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions