Doubtnut Promotions Sticky

संघ हेमीकॉर्डेटा पर टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ हेमीकॉर्डेटा
(1) सभी जन्तु समुद्री होते हैं। ये समुद्र तल पर सुरंग बना कर रहते हैं।
(2) इस संघ के सदस्य कृमि समान भंगुर तथा कोमल होते हैं। शरीर को शुंड (proboscis), कॉलर (collar) व धड़ (trunk) में बाँटते हैं।
(3) शरीर का संगठन अंग तन्त्र स्तर का होता है। ये त्रिस्तरीय तथा द्विपार्श्व सममिति के होते हैं
(4) परिसंचरण तन्त्र खुले प्रकार का (open type circulation) होता है।
(5) श्वसन क्लोम (gills) द्वारा होता है।
(6) इनमें कंकाल ऊतक का अभाव होता है।
(7) उत्सर्जन शुंड में स्थित ग्लोमेरूलस द्वारा होता है।
(8) जन्तु एकलिंगी होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन होता है।
(9) परिवर्धन अप्रत्यक्ष होता है। परिवर्द्धन में टॉरनेरिया (tornaria) लार्वा बनता है।
(10) हेमोकॉडेंट्स में वास्तविक नोटोकॉर्ड नहीं होती।
उदाहरण-बैलेनोग्लॉसस (Balanoglossus), प्रोटोग्लॉसस (Protoglossus), सैकोग्लॉसस (Saccoglossus)।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions