आवृतबीजी पौधो में लघुबीजाणुजनन का सचित्र वर्णन कीजिए
लघुबीजाणुधानी का निर्माण तथा लघुबीजाणुजनन
परागकोश की प्रत्येक पालि में दो कोष्ठक होते हैं। इन्हें परागकोष्ठ या लघुबीजाणुधानियाँ (pollen sacs or microsporangia) कहते हैं। परागकोश (anther) में परागकण या लघुबीजाणु (pollen grain or microspores) बनने की क्रिया को लघुबीजाणुजनन (microsporogenesis) कहते हैं। परागकोश (anther) में सक्रिय कोशिकाओं
का एक समूह होता है। प्रत्येक पराग कोष्ठ (pollen sac) की भित्ति का निर्माण कोशिकाओं के चार स्तरों से होता है। ये चार स्तर हैं-बाहर से अन्दर के क्रम में बाह्यत्वचा (epidermis), अन्तस्थीसियम या एण्डोथीसियम (Endothecium), मध्यपर्त (middle layer) व टेपीटम (tapetum) | प्रारम्भिक अवस्था में परागकोश केवल एपीडर्मिस से घिरा होता है। परागकोश की चारों पालियों में बाह्य त्वचा के नीचे अलग-अलग अधःस्तरीय (hypodermal) कोशिकाएँ बड़े आकार की तथा अधिक स्पष्ट दिखाई देने लगती है। इस कोशिका को प्रप्रसू कोशिका (archesporial cell) कहते हैं। प्रत्येक प्रप्रसू कोशिका परिनत विभाजन (periclinal division-पालि की परिधि के समान्तर) द्वारा विभाजित होकर दो कोशिकाएँ बनाती हैं—(1) बाहरी कोशिका प्राथमिक भित्तीय कोशिका (primary parietal cell) तथा (2) भीतरी कोशिका प्राथमिक बीजाणुजनक कोशिका (primary sporogenous cell) है।
1. प्राथमिक भित्तीय कोशिका (primary parietal cell) परिनत तथा अपनत विभाजन (periclinal and anticlinal division) द्वारा विभाजित होकर पराग वेश्म (pollen sac) की भित्ति बनाती है। सबसे भीतरी पर्त टेपीटम (tapetum) कहलाती है। टेपीटम लघुबीजाणुओं के पोषण में सहायक होती है।
2. प्राथमिक बीजाणुजनक कोशिका (primary sporogenous cell) अनियमित विभाजन द्वारा बीजाणुजनक कोशिकाओं का समूह बना लेती है। प्रत्येक परागपुट में उपस्थित बीजाणुजनक कोशिकाएँ पृथक् होकर लघुबीजाणु मात कोशिकाएँ (microspore mother cells) बनाती हैं। प्रत्येक लघुबीजाणु मातृ कोशिका अर्द्धसूत्री विभाजन (reduction division or meiosis) द्वारा विभाजित होकर चार अगुणित (haploid = x) लघुबीजाणु या परागकण (microspores or pollen grains) बनाती हैं।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II24videos
पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पारितंत्रEXERCISE - बहुविकल्पीय प्रश्न11videos
पारितंत्र
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - प्रश्न पत्र 2022EXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्न10videos
प्रश्न पत्र 2022
Similar Questions
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।
View Solutionपोखर पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है ?
View Solutionजैव विविधता को परिभाषित जैव विविधता को परिभाषित कीजिए इसको क्षति पहँचाने वाले कारणों और कारकों का वर्णन कीजिए। जैव विविधता के सरक्षण हेतु क्या उपाय है ?
View Solutionयुवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की समस्याओं का वर्णन कीजिए |
View Solutionटोक्यो की रेल यात्रा का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
34:34View Solutionअथवा 'कारतूस' पाठ के आधार पर वज़ीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
49:35View Solution26 जनवरी, 1931 में कोलकाता में हुए घटनाक्रम की उन बातों का वर्णन कीजिए जिनके कारण लेखक ने डायरी में लिखा, "आज जो बात थी वह निराली थी"।
View Solutionआर्यभट्ट सीरीज|पौधो तथा मानव में उत्सर्जन
View Solutionपुंकेसर : लघुबीजाणुपर्ण|लघुबीजाणुधानी|लघुबीजाणुजनन|लघुबीजाणुधानी भित्तियों के कार्य|लघुबीजाणु का परागकण में परिवर्धन|परागकोष स्फुटन|OMR
34:18View Solutionपद्माकर के तीसरे कवित्त में किस ऋतु का वर्णन है ?
View Solutionसंध्या के बाद' कविता में बस्ती का बनिया के किस विवशता का वर्णन है ?
View Solutionपौधो में थोक प्रवाह#!#प्रश्न
View Solutionखंड काव्य में जीवन के जिस भाग का वर्णन किया गया हो वह ...में पूर्ण हो
View Solutionकविता में किस अलंकार का वर्णन है ?
View Solutionकविता में किस ऋतु का वर्णन है ?
View Solutionमनुष्यता कविता में वर्णित नैतिक मूल्यों का वर्णन कीजिए।
View Solution