Doubtnut Promotions Sticky

द्विबीजपत्री पौधो में भ्रूण विकास की विभिन्न अवस्थाओं का केवल नामंकित चित्र बनाइए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

द्विबीजपत्री भ्रूण का परिवर्द्धन
युग्मनज (zygote) अनुप्रस्थ विभाजन द्वारा आधारीय निलम्बक (suspensor) कोशिका तथा भ्रूणीय (embryonal) कोशिका बनाता है। भ्रूणीय कोशिका निलम्बक कोशिका की अपेक्षा थोड़ी छोटी होती है। इस अवस्था में निलम्बक कोशिका में अनुप्रस्थ विभाजन तथा भ्रूणीय कोशिका में अनुदैर्घ्य विभाजन होता है। इसके फलस्वरूप भ्रूण की यह अवस्था अंग्रेजी के उल्टे T ()के समान प्रतीत होती है। इसे प्राक्भ्रूण (proembryo) भी कहते हैं। आधारीय कोशिका विभाजित होकर 6-10 कोशिकीय तन्तुरूपी निलम्बक बनाती है जिससे भ्रूण को भ्रूणपोष के मध्य धकेल दिया जाता है। भ्रूण भ्रूणपोष से पोषण प्राप्त करता है। निलम्बक की आधारीय कोशिका फूलकर चूषकांग (haustorium) बनाती है। निलम्बक की ऊपरी कोशिका हाइपोफाइसिस (hypophysis) कहलाती है, इससे मूलांकुर शीर्ष का निर्माण होता है।
ocr_image
भ्रूणीय कोशिका पहले चार कोशिकीय अवस्था व फिर विभाजित होकर आठ कोशिकीय भ्रूण बनाती है। भ्रूण की इस अवस्था को अष्टांशक (octant) कहते हैं। अष्टक अवस्था में हाइपोफाइसिस के नीचे स्थित चार कोशिकाएं हाइपोबेसल (hypobasal cells) तथा इनसे नीचे वाली चार कोशिकाएँ एपीबेसल (epibasal.cells) कहलाती हैं। - हाइपोबेसल कोशिकाएँ मूलांकुर (radicle) तथा अधोबीजपत्र (hypocotyl) तथा एपीबेसल कोशिकाएँ प्रांकुर (plumule) तथा बीजपत्र (cotyledon) का निर्माण करती हैं। इस स्थिति में अष्टक (octant) की कोशिकाएँ परिनत विभाजन के द्वारा 16 कोशिकीय गोलाकार भ्रूण (globular embryo) बनाती हैं।
प्राक्भ्रूण गोलाकार भ्रूण हृदयाकार भ्रूण परिपक्व भ्रूण
गोलाकार भ्रूण से हृदयाकार भ्रूण का निर्माण होता है जिसमें पाश्र्वीय वृद्धि से बीजपत्रों का निर्माण होता है। यह एक भ्रूणीय अक्ष द्वारा जुड़े रहते हैं। भ्रूणीय अक्ष मूलांकुर, बीजपत्राधार, (hypocotyl), बीजपत्रोपरिक (epicotyl) व प्रांकुर में भिन्नित होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions