Doubtnut Promotions Sticky

पीढ़ी एकान्तरण से आप क्या समझते है ? केवल नामंकित चित्रों द्वारा आवृतबीजी पौधो में पीढ़ी एकान्तरण को प्रदर्शित कीजिए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पीढ़ी एकान्तरण
पादपों के जीवन-चक्र में दो प्रमुख अवस्थाएँ बीजाणुद्भिद तथा युग्मकोद्भिद एकान्तरित होती रहती हैं। इसमें मुख्य या प्रमुख बीजाणुद्भिद अवस्था द्विगुणित (2x) और युग्मकोद्भिद अवस्था अगुणित (x) होती है। बीजाणुद्भिद अवस्था जड़, तना, पत्ती, पुष्प, फल तथा बीज की अवस्था है। इससे अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा परागकण तथा भ्रूणकोष युग्मकोद्भिद अवस्थाएँ विकसित होती हैं। युग्मकोद्भिद अवस्था कम समय तक रहती है। यह बीजाणुद्भिद पर निर्भर होती है। युग्मकोद्भिद से नर तथा मादा युग्मक बनते हैं। युग्मकों के मिलने से युग्मनज बनता है। यह वृद्धि तथा विभाजन द्वारा बीजाणुद्भिद को विकसित करता है। दोनों अवस्थाओं के एक के बाद एक के आने को पीढ़ी एकान्तरण कहते हैं।
आवृतबीजी पौधे का जीवन-चक्र
(1) आवृतबीजी पौधा द्विगुणित बीजाणुउद्भिद होता है। जनन हेतु पुष्प बनते हैं। पुंकेसर तथा अण्डप क्रमश: नर व मादा जननांग होते हैं। (2) पुंकेसर के परागकोश में लघु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित लघु बीजाणु (परागकण) बनते हैं। पुंकेसर व अण्डप रूपान्तरित बीजाणुपर्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं। (3) अण्डप के अण्डाशय में बीजाण्ड बनते हैं। बीजाण्ड में अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा 4 अगुणित गुरुबीजाणु बनते हैं जिनमें से एक गुरुबीजाणु से भ्रूणकोष बनता है। इसी में अण्डकोशिका स्थित होती है। (4) परागण के फलस्वरूप परागकण वर्तिकान पर पहुंचते हैं। परागकणों के अंकुरित होने से पराग नलिका बनती है। पराग नलिका नर युग्मकों को बीजाण्ड में स्थित भ्रूणकोष तक पहुँचा देती है।
ocr_image
(5) आवृतबीजी पौधों में द्विनिषेचन होता है। एक नर युग्मक अण्डकोशिका से मिलकर द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनाता है। दूसरा नर युग्मक द्विगुणित द्वितीयक केन्द्र से संलग्न होकर प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक बनाता है। त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूणपोष का निर्माण करता है। भ्रूणपोष विकासशील भ्रूण को भोजन उपलब्ध कराता है। (6) युग्मनज वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूण का निर्माण करता है। भ्रूण बीजाणुउद्भिद् का निर्माण करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions