द्विबीजपत्री पौधों में भ्रूण के विकास की विभिन्न अवस्थाओं का केवल नामांकित चित्र बनाइए।
द्विबीजपत्री भ्रूण का परिवर्द्धन
युग्मनज (zygote) अनुप्रस्थ विभाजन द्वारा आधारीय निलम्बक (suspensor) कोशिका तथा भ्रूणीय (embryonal) कोशिका बनाता है। भ्रूणीय कोशिका निलम्बक कोशिका की अपेक्षा थोड़ी छोटी होती है। इस अवस्था में निलम्बक कोशिका में अनुप्रस्थ विभाजन तथा भ्रूणीय कोशिका में अनुदैर्घ्य विभाजन होता है। इसके फलस्वरूप भ्रूण की यह अवस्था अंग्रेजी के उल्टे T (⊥)के समान प्रतीत होती है। इसे प्राक्भ्रूण (proembryo) भी कहते हैं। आधारीय कोशिका विभाजित होकर 6-10 कोशिकीय तन्तुरूपी निलम्बक बनाती है जिससे भ्रूण को भ्रूणपोष के मध्य धकेल दिया जाता है। भ्रूण भ्रूणपोष से पोषण प्राप्त करता है। निलम्बक की आधारीय कोशिका फूलकर चूषकांग (haustorium) बनाती है। निलम्बक की ऊपरी कोशिका हाइपोफाइसिस (hypophysis) कहलाती है, इससे मूलांकुर शीर्ष का निर्माण होता है।
भ्रूणीय कोशिका पहले चार कोशिकीय अवस्था व फिर विभाजित होकर आठ कोशिकीय भ्रूण बनाती है। भ्रूण की इस अवस्था को अष्टांशक (octant) कहते हैं। अष्टक अवस्था में हाइपोफाइसिस के नीचे स्थित चार कोशिकाएं हाइपोबेसल (hypobasal cells) तथा इनसे नीचे वाली चार कोशिकाएँ एपीबेसल (epibasal.cells) कहलाती हैं। - हाइपोबेसल कोशिकाएँ मूलांकुर (radicle) तथा अधोबीजपत्र (hypocotyl) तथा एपीबेसल कोशिकाएँ प्रांकुर (plumule) तथा बीजपत्र (cotyledon) का निर्माण करती हैं। इस स्थिति में अष्टक (octant) की कोशिकाएँ परिनत विभाजन के द्वारा 16 कोशिकीय गोलाकार भ्रूण (globular embryo) बनाती हैं।
प्राक्भ्रूण गोलाकार भ्रूण → हृदयाकार भ्रूण → परिपक्व भ्रूण
गोलाकार भ्रूण से हृदयाकार भ्रूण का निर्माण होता है जिसमें पाश्र्वीय वृद्धि से बीजपत्रों का निर्माण होता है। यह एक भ्रूणीय अक्ष द्वारा जुड़े रहते हैं। भ्रूणीय अक्ष मूलांकुर, बीजपत्राधार, (hypocotyl), बीजपत्रोपरिक (epicotyl) व प्रांकुर में भिन्नित होती है।
Related Playlists
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II24videos
पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पारितंत्रEXERCISE - बहुविकल्पीय प्रश्न11videos
पारितंत्र
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - प्रश्न पत्र 2022EXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्न10videos
प्रश्न पत्र 2022
Similar Questions
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।
38:14View Solutionपोखर पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है ?
46:50View Solutionजैव विविधता को परिभाषित जैव विविधता को परिभाषित कीजिए इसको क्षति पहँचाने वाले कारणों और कारकों का वर्णन कीजिए। जैव विविधता के सरक्षण हेतु क्या उपाय है ?
51:26View Solutionपदार्थ की अवस्थाओं का पारस्परिक परिवर्तन
01:07:24View Solutionभ्रूण विकास
40:44View Solutionभ्रूण विकास
49:30View Solutionभ्रूण का परिवर्द्धन , बीज का विकास
48:18View Solutionपदार्थ की अवस्थाओं का पारस्परिक परिवर्तन
43:43View Solutionमानव नेत्र की संरचना || नामांकित चित्र
40:47View Solutionसीखिए पदार्थ की भौतिक अवस्थाओं में परिवर्तन
01:08View Solutionपौधों में जल का ऊपर की ओर गमन
48:41View Solutionपदार्थ की अवस्थाओं में परिवर्तन
01:00:38View Solutionकक्षा आठ के बच्चों की पठन अवबोधन क्षमता का विकास करने में सहायक है
45:23View Solutionबड़ी आंत का नामांकित चित्र | आहारनाल की औतिकी | आहारनाल का चित्र | आहारनाल की अनुप्रस्थ काट
37:12View Solutionक्रियात्मक विभव | संभावित उत्तेजक क्षमता | केंद्रीय तंत्रिका तंत्र परिचय | मस्तिष्क के भ्रूण विकास का तंत्र
31:47View Solutionनिषेचन और भ्रूणजनन | विदलन | भ्रूण विकास के चरण | अन्तरोपण
32:53View Solution