पीढ़ी एकान्तरण क्या है? एक आवृतबीजी पौधे के जीवन इतिहास को केवल रेखाचित्रों की सहायता से वर्णन कीजिए।
पीढ़ी एकान्तरण
पादपों के जीवन-चक्र में दो प्रमुख अवस्थाएँ बीजाणुद्भिद तथा युग्मकोद्भिद एकान्तरित होती रहती हैं। इसमें मुख्य या प्रमुख बीजाणुद्भिद अवस्था द्विगुणित (2x) और युग्मकोद्भिद अवस्था अगुणित (x) होती है। बीजाणुद्भिद अवस्था जड़, तना, पत्ती, पुष्प, फल तथा बीज की अवस्था है। इससे अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा परागकण तथा भ्रूणकोष युग्मकोद्भिद अवस्थाएँ विकसित होती हैं। युग्मकोद्भिद अवस्था कम समय तक रहती है। यह बीजाणुद्भिद पर निर्भर होती है। युग्मकोद्भिद से नर तथा मादा युग्मक बनते हैं। युग्मकों के मिलने से युग्मनज बनता है। यह वृद्धि तथा विभाजन द्वारा बीजाणुद्भिद को विकसित करता है। दोनों अवस्थाओं के एक के बाद एक के आने को पीढ़ी एकान्तरण कहते हैं।
आवृतबीजी पौधे का जीवन-चक्र
(1) आवृतबीजी पौधा द्विगुणित बीजाणुउद्भिद होता है। जनन हेतु पुष्प बनते हैं। पुंकेसर तथा अण्डप क्रमश: नर व मादा जननांग होते हैं। (2) पुंकेसर के परागकोश में लघु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित लघु बीजाणु (परागकण) बनते हैं। पुंकेसर व अण्डप रूपान्तरित बीजाणुपर्ण का प्रतिनिधित्व करते हैं। (3) अण्डप के अण्डाशय में बीजाण्ड बनते हैं। बीजाण्ड में अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा 4 अगुणित गुरुबीजाणु बनते हैं जिनमें से एक गुरुबीजाणु से भ्रूणकोष बनता है। इसी में अण्डकोशिका स्थित होती है। (4) परागण के फलस्वरूप परागकण वर्तिकान पर पहुंचते हैं। परागकणों के अंकुरित होने से पराग नलिका बनती है। पराग नलिका नर युग्मकों को बीजाण्ड में स्थित भ्रूणकोष तक पहुँचा देती है।
(5) आवृतबीजी पौधों में द्विनिषेचन होता है। एक नर युग्मक अण्डकोशिका से मिलकर द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनाता है। दूसरा नर युग्मक द्विगुणित द्वितीयक केन्द्र से संलग्न होकर प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक बनाता है। त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूणपोष का निर्माण करता है। भ्रूणपोष विकासशील भ्रूण को भोजन उपलब्ध कराता है। (6) युग्मनज वृद्धि तथा विभाजन द्वारा भ्रूण का निर्माण करता है। भ्रूण बीजाणुउद्भिद् का निर्माण करता है।
Related Playlists
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन EXERCISE - लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-II24videos
पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - पारितंत्रEXERCISE - बहुविकल्पीय प्रश्न11videos
पारितंत्र
- BOOK - UP BOARD PREVIOUS YEARCHAPTER - प्रश्न पत्र 2022EXERCISE - विस्तृत उत्तरीय प्रश्न10videos
प्रश्न पत्र 2022
Similar Questions
एक स्पष्ट एवं साफ-सुथरे चित्र के द्वारा परिपक्व मादा युग्मकोद्भिद के 7 कोशीय, 8 न्यूक्लिएट (केन्द्रक) प्रकृति की व्याख्या कीजिए।
View Solutionपोखर पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक है ?
06:54View Solutionजैव विविधता को परिभाषित जैव विविधता को परिभाषित कीजिए इसको क्षति पहँचाने वाले कारणों और कारकों का वर्णन कीजिए। जैव विविधता के सरक्षण हेतु क्या उपाय है ?
02:36View Solutionदरअसल शुरू से ही था हमारे आदेशों में कही एक जानी दुश्मन कि घर को बचाना है लूटेरों से शहर को बचाना है नदियों से देश को बचाना है , देश के दुश्मनों से बचाना है - नदियों को नाला हो जाने से हवा को धुआँ हो जाने से खाने को जहर हो जाने से : बचाना है - जंगल को मरुस्थल हो जाने से , बचाना है - मनुष्य को , जंगल हो जाने से । शब्द - सारिणी की सहायता से समान अर्थ के शब्द ढूढ़कर लीखिए :
View Solutionएक व्यक्ति के एक कदम आगे चलने की प्रायिकता 0.4 तथा एक कदम पीछे हटने की प्रायिकता 0.6 है। इस बात की क्या प्रायिकता है की ग्यारह कदमो के पशचात वह व्यक्ति शुरुआती बिन्दु से एक कदम दूर है?
View Solutionएक बिंदु p को एक वृत्त के भीतरी भाग से यादृच्छिक रूप से चयन किया जाता है, तो वह, प्रायिकता क्या होगी जिससे यह वस्तुतः वृत्त की परिसीमा के नजदीक होने की बजाय वृत्त के केंद्र से अधिक नजदीक होगा।
View Solution'आप चैन की नींद सो सकें इसलिए तो हम यहाँ पहरा दे रहे है' - एक फौजी के इस कथन पर जीवन - मूल्यों की दृष्टि से चर्चा कीजिए।
View Solutionअट नहीं रही है' कविता के आधार पर बसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
50:12View Solution'अट नहीं रही है' कविता के आधार पर वसंत ऋतु की शोभा का वर्णन कीजिए।
View Solutionमीरा के पदों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि वह भक्त की विपत्ति दूर करने के लिए किन प्रसंगों की याद कृष्ण को दिखाती है और उन्हें पाने के लिए क्या-क्या कार्य करने को तत्पर है?
View Solutionग्राफ की सहायता से गति के समीकरणों को व्युत्पन्न करना
36:05View Solutionस्पीति के इतिहास का एक बड़ा कारक क्या है
View Solutionज्योतिबा फुले और सावित्री बाई के जीवन से आज के समाज को क्या प्रेरणा मिलनी है?
View SolutionQuiz की सहायता से अध्याय को समझे
View Solutionवायु के आधिक्य में सोडियम के दहन से एक उच्च ऑक्साइड प्राप्त होता है । उत्पाद में ऑक्सीजन की ऑक्सीकरण अवस्था क्या है ? ऋणात्मक चिन्ह की उपेक्षा कीजिए ।
View Solutionनिम्नलिखित में से उस मोनोसैकेराइड की पहचान कीजिए, जिसके अणु में केवल एक असममित कार्बन परमाणु होता है।
View Solution