Doubtnut Promotions Sticky

परागण क्या है? पुष्पी पादपों में होने वाले विभिन्न प्रकार के परागण का वर्णन कीजिए। जीवीय परागण कर्मकों के बारे में उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

परागण (Pollination)-किसी पुष्प के परागकोश से निकले पराग कणों का उसी पुष्प के अथवा उसी प्रजाति के किसी अन्य पुष्प के वर्तिकाय तक स्थानान्तरण परागण कहलाता है। इसके दो प्रमुख प्रकार हैं-स्वपरागण व परपरागण। जीवीय परागण कर्मक (Biotic Pollinating Agents)-पुष्पी पादपों में जीवधारियों द्वारा परागण उनके लम्बे सहविकास (coevolution) का परिणाम है। इस सहविकास के कारण अनेक पुष्पी पादपों व उनके जैविक परागणकर्ताओं के बीच पारस्परिक लाभकारी (mutually beneficial) सम्बन्धों का भी विकास हुआ है। कुछ पौधे ऐसे हैं जिनके पुष्पों को परागण हेतु किसी प्रजाति विशेष के जीवों की ही आवश्यकता होती है जबकि कुछ जीवधारी बिना इन पुष्पी पादपों के जीवनयापन में असमर्थ रहते हैं। फाइकस (Ficus) प्रजाति के अनेक पुष्पों में परागण कुछ विशिष्ट बरौं (कीटों) द्वारा किया जाता है। यक्का, साल्विया आदि में भी प्रजाति विशिष्ट परागणकर्ता होते हैं।
प्रमुख जीव जो परागण में सहायता करते हैं, निम्नवत् हैं -
कीट परागण (Entomophily)-मधुमक्खी , तितली, बर्र, भुंग, शलभ, चींटी आदि।
पक्षी परागण (Ornithophily)-हमिंग बर्ड, सन बर्ड व अन्य छोटे पक्षी।
चमगादड़ परागण (Chiropterophily)-चमगादड़ द्वारा। जन्तु परागण (Zoophily)-अनेक अन्य छोटे जन्तु, जैसे-घोंघे।
जैविक परागणकर्ताओं को आकर्षित करने हेतु पुष्प विविध रूप, रंग, आकार, गन्ध व मकरन्द (nectar) विकसित करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions