Doubtnut Promotions Sticky

पर्यावरण संरक्षण पर निबंध लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

पर्यावरण संरक्षण
पर्यावरण का अर्थ - .पर्यावरण. का शाब्दिक अर्थ है - चारों ओर का वातावरण, जिसमें हम सब साँस लेते हैं। इसके अंतर्गत वायु, जल, धरती, ध्वनि आदि से युक्त पूरा प्राकृतिक वातावरण आ जाता है।
प्रदूषण के कारण - आज हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि जिस पर्यावरण मे हमारा जीवन पलता है, वही प्रदुषित होता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है-अंधाधुंध वैज्ञानिक प्रगति। अधिक उत्पादन की होड़ में हमने अत्यधिक कल-कारखाने लगा लिए हैं। उनके द्वारा उत्पादित रासायनिक कारण, गंदा जल, और मशीनों से उत्पन्न शोर हमारे पर्यावरण के लिए खतरा बन गए हैं। परमाणु-ऊर्जा के प्रयोग ने आकाश में व्याप्त ओजोन गैस की परत में छेद कर दिया है।
प्रदूषण बढ़ने का दूसरा बड़ा कारण है-जनसंख्या-विस्फोट। अत्यधिक जनसंख्या को अन्न-जल-स्थल देने के लिए वनों का काटना आवश्यक हो गया। इससे भी पर्यावरण का संतुलन बिगड़ा।
प्रदूषण के प्रकार - प्रदूषण के अनेक प्रकार हैं। उनमें कुछ मुख्य प्रदूषण इस प्रकार हैं -
वायु-प्रदूषण - आज महानगरों की वायु पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। तेल से चलने वाली वाहनों और बड़े-बड़े उद्योगों के कारन वायु में विषैले तत्व घुल गए हैं। इनके कारण अनेक असाध्य रोग उत्पन्न होने लगे हैं।
जल-प्रदूषण - फैक्टरीयों से निकले दुषित कचरे के कारण न केवल नदी-नाले प्रदूषित हुए हैं, बल्कि भूमिगत-जल भी दूषित होने लगा है। जिन क्षेत्रों में फैक्टरियाँ अधिक हैं, वहाँ प्राय: धरती से लाल-काला जल बाहर निकलता है।
ध्वनि-प्रदूषण - आज फैक्टरियों, मशीनों, ध्वनि-विस्तारकों, वाहनों और आनंद-उत्सवों में इतना अधिक शोर होने लगा है कि लोग बहरे होने लगे हैं। शोर तनाव को भी बढ़ाता है।
प्रदूषण का निवारण - प्रदूषण की रोकथाम का उपाय लोगों के हाथ में हैं। हरियाली को बढ़ावा देना, वृक्ष उगाना, प्रदूषित जल और मल का उचित संसाधन करना, शोर पर नियंत्रण करना-ये उपाय सरकार और जनता दोनों को अपनाना चाहिए। हर व्यक्ति इन प्रदूषणों को रोकने की ठान ले, तभी इसका निवारण संभव है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions