Doubtnut Promotions Sticky

वृषण एवं अंडाशय के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाएं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

अण्डाशय की आन्तरिक संरचना
(Internal Structure of Ovary)
ठोस अण्डाशय की सबसे बाहरी पर्त जननिक एपिथीलियम (germinal epithelium) कहलाती है। इसका मैट्रिक्स स्ट्रोमा (stroma) कहलाता है। स्ट्रोमा संयोजी ऊतक (connective tissue) से बना होता है। जननिक स्तर के बाहर पेरीटोनियम (peritoneum) का आवरण होता है। स्ट्रोमा में रुधिर केशिकाओं, लसीका केशिकाओं, तन्त्रिका व पेशी तन्तुओं, कोलैजन (collagen) तथा इलास्टिन रेशों का जाल फैला रहता है। स्ट्रोमा के बाहरी भाग को वल्कुट (cortex) कहते हैं तथा भीतरी भाग को मध्यांश (medulla) कहते हैं।
स्ट्रोमा के बाहरी भाग में अनेक अण्डपुटिकाएँ या ग्राफियन पुटिकाएँ (Graafian-follicles) होती हैं जिनका निर्माण भ्रूण अवस्था में ही हो जाता है। प्रारम्भिक अवस्थाओं में प्रत्येक पुटिका, कोशिकाओं के समूह के रूप में जनन एपिथीलियम से विकसित होती है जिसे ओवीजेरस नाल (ovigerous cord).कहते हैं। फॉलिकल कोशिकाओं का यह समूह वृद्धि के कारण जननिक स्तर से पृथक् होकर स्ट्रोमा में धंस जाता है। (चित्र)
ocr_image
पुटिका (follicle) के निर्माण में इसके चारों ओर. की कोशिकाएँ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पुटिका के मध्य स्थित कोशिका वृद्धि करके बड़ी हो जाती है, इसे प्राथमिक डिम्बाणुजन कोशिका (oocyte) कहते हैं। शेष कोशिकाएँ इसके चारों ओर व्यवस्थित हो जाती हैं। अण्डपुटिका के मध्य एक अपूर्ण तरलयुक्त गुहा होती है, इस गुहा को पुटिका गुहा (follicular cavity) कहते हैं, इसमें रंगहीन पुटिका द्रव्य (follicular fluid) भरा रहता है।
अण्डपुटिका की प्राथमिक डिम्बाणुजन कोशिका के चारों ओर पतली विटेलाइन झिल्ली होती है। यह चारों ओर से जोना पेलुसिडा (zona pellucida) से घिरी होती है। जोना पेलुसिडा के बाहर स्थित कोशिकाएँ कोरोना रेडिएटा (corona radiata) कहलाती है। कोरोना रेडिएटा एक ओर कोशिकाओं के समूह डिस्कस प्रोलिजेरस (discus proligerus) द्वारा · मेम्ब्रेना ग्रैन्यूलोसा (membrana granulosa) से जुड़ी रहती है। परिपक्व (matured) ग्राफियन पुटिका फटकर द्वितीयक डिम्बाणुजन या द्वितीयक अण्डाणु कोशिका को मुक्त कर देती है। ग्राफियन पुटिका की शेष कोशिकाएँ प्रन्थिल संरचना बना लेती हैं जिसे कॉर्पस ल्यूटियम (corpus luteum) कहते हैं। यह अस्थायी अन्तःस्त्रावी ग्रन्थि की भाँति कार्य करती है। यदि निषेचन नहीं होता, तब कॉर्पस ल्यूटियम एक धब्बे के रूप में शेष रह जाती है, इसे कॉर्पस एल्बीकेन्स (corpus albicans) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions