निषेचन क्रिया किसे कहते हैं? मनुष्य में निषेचन में होने वाली क्रियाओं का उल्लेख कीजिए तथा अण्डाणु में शुक्राणु के प्रवेश का नामांकित चित्र बनाइए। निषेचन का महत्त्व बताइए।
निषेचन (Fertilization)-अण्डाणु में शुक्राणु के प्रवेश तथा इन दोनों के केन्द्रकों के समेकन (fusion) की सम्पूर्ण प्रक्रिया को निषेचन कहते हैं।
निषेचन के समय होने वाली क्रियाएँ (Events occuring. during fertilization)-परिपक्व ग्राफियन पुटिका से मुक्त अण्डाणु को अण्डवाहिनी के फिम्ब्रियाई (fimbriae) ग्रहण करके अण्डवाहिनी में धकेल देते हैं। अण्डोत्सर्ग के समय अण्डाणु द्वितीयक अण्डक अवस्था (secondry oocyte) अवस्था में होता है। शुक्राणुओं के एक्रोसोम पर से ग्लाइकोप्रोटीन का स्तर नष्ट हो जाता है, इसके पश्चात् सैकड़ों शुक्राणु एक्रोसोम द्वारा द्वितीयक अण्डक के कोरोना रेडिएटा से चिपक जाते हैं। एक्रोसोम से हायल्यूरोनिडेज तथा न्यूरिमिनेडेज एन्जाइम्स मुक्त होते हैं। ये द्वितीयक अण्डक की कोरोना रेडिएटा तथा जोना पेलुसिडा को विघटित करते हैं।
सामान्यतया एक अण्डक में केवल एक शुक्राणु ही प्रवेश कर पाता है। इसके प्रवेश करते ही अनेक ऐसे परिवर्तन होते हैं जिससे अन्य शुक्राणुओं का प्रवेश असम्भव हो जाता है। शुक्राणु की पूँछ बाहर ही रह जाती है। शुक्राणु के प्रवेश से उद्दीपित होकर द्वितीयक अण्डक में द्वितीय परिपक्वन विभाजन होता है और एक बड़ा अण्डाणु तथा एक छोटी ध्रुव कोशिका बनती है। ध्रुव कोशिकाएँ विघटित हो जाती हैं। शुक्राणु तथा अण्डाणु के अगुणित केन्द्रक परस्पर मिलकर युग्मनज (zygote) बनाते हैं।
निषेचन का महत्त्व (Significance of Fertilization)– शुक्राणु का प्रवेश द्वितीयक अण्डक को द्वितीयक परिपक्वन विभाजन को प्रेरित करता है। अण्डाणु तथा शुक्राणु के एक-एक सेन्ट्रियोल मिलकर विभाजन हेतु युग्मनज में ध्रुव (pole) बनाते हैं। इनके मध्य तर्कु तन्तुओं का निर्माण होता है। निषेचन के फलस्वरूप युग्मनज द्विगुणित (2x) हो जाता है जिससे पीढ़ी-दर-पीढ़ी गुणसूत्रों की संख्या निश्चित बनी रहती है। निषेचन के पश्चात् उपापचय क्रियाओं की गति बढ़ जाती है। निषेचन के फलस्वरूप विटेलिन झिल्ली अण्डे से अलग हो जाती है जिससे अण्डा इसके अन्दर घूम सकता है। अण्डे की परिधि में पुनः परिवर्तन होता है जिससे अन्य शुक्राणु निषेचित अण्डे में नहीं प्रवेश कर पाते।
Topper's Solved these Questions
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - मानव जनन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))13videos
मानव जनन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - मानव जनन EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))11videos
मानव जनन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - मानव जनन EXERCISE - NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)21videos
मानव जनन
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - मानव कल्याण में सूक्ष्म जीवEXERCISE - अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)12videos
मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव
- BOOK - CHITRA PUBLICATIONCHAPTER - मानव स्वास्थ्य तथा रोग EXERCISE - अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )30videos
मानव स्वास्थ्य तथा रोग
Similar Questions
भ्रूण के चारों ओर कौन-कौन सी भ्रूणीय कलाएँ पायी जाती हैं? ये कब विकसित होती हैं? इनका क्या महत्त्व है?
44:56View Solutionमानव अण्डाणु की रचना का सचित्र बर्णन कीजिए।
46:54View Solutionशुक्रीय प्रद्रव्य (seminal plasma),जो वीर्य का द्रव भाग है, किसके योगदान से बनता है-
(i) शुक्राशय (ii) प्रोस्टेट
(iii) मूत्रनली (iv) बल्बोयूरेथ्रल ग्रन्थि।58:36View Solutionसायनोबैक्टीरिया है
01:26:03View Solutionनिम्नलिखित में कौन-सा संक्रामक रोग है
54:43View Solutionलैंगिक प्रजनन | पूर्व निषेचन | निषेचन | निषेचन के बाद
47:30View Solutionनिषेचन
46:49View Solutionनिषेचन तथा अन्तर्रोपण
46:42View Solutionनिषेचन
49:15View Solutionनिषेचन
30:27View Solutionलैंगिक जनन|निषेचन|निषेचन पश्च घटनाएँ|OMR
31:53View Solutionनिषेचन |निषेचन की अवस्थाएँ |OMR
View Solutionनिषेचन |निषेचन की अवस्थाए |निषेचन पश्चात की अवस्थाए |अंतरोपण |OMR
01:07:50View Solutionनिषेचन की प्रक्रिया आरेख के साथ | निषेचन की क्रियाविधि | निषेचन का महत्व
01:31:07View Solutionनिषेचन
44:19View Solutionनिषेचन
49:52View Solution