Doubtnut Promotions Sticky

विदलन तथा समसूत्री विभाजन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। विदलन के प्रकार, विशिष्टताएँ एवं महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विदलन (Cleavage)-निषेचित अण्ड या युग्मनज (zygote) के प्रारम्भिक समसूत्री विभाजन को विदलन कहतें हैं। इसके फलस्वहरूप क्रमशः. 2, 4, 8, 16 या अधिक ब्लास्टोमियर (blastomeres) का निर्माण होता है। यह ब्लास्टुला (blastula) अवस्था तक होती है। विदलन में कोशिकाओं की संख्या बढ़ती जाती है, लेकिन भ्रूण के आकार में वृद्धि नहीं होती।
विदलन के प्रकार (Types of Cleavage)-अण्डे में पीतक की मात्रा अनुसार, विदलन के प्रकार और ब्लास्टुलाभवन .(blastulation), गैस्टुलाभवन (gastrulation) और भावी विकास का निर्धारण होता है। विदलन अग्र प्रकार के होते हैं-
(क) पूर्णभंजी विदलन (Holoblastic Cleavage)-अपीतकी (alecithal), समपीतकी (homolecithal) और मध्यपीतकी (mesolecithal) अण्डे (युग्मनज) तीव्र एवं पूर्ण विभाजन को दर्शाते हैं। तीसरे विदलन के पश्चात् बने 8 ब्लास्टोमियर समान या असमान हो सकते हैं। जब ब्लास्टोमियर समान होते हैं तो इसे समान पूर्णभंजी विदलन कहते हैं, जैसे - प्लासेन्टा युक्त स्तनियों में। जब 4 ऊपरी ब्लास्टोमियर छोटे तथा 4 निचले पीतकंयुक्त ब्लास्टोमियर बड़े होते हैं तो इसे असमान पूर्णभंजी विदलन कहते हैं, जैसे—उभयचरों में।
(ख) अंपूर्णभंजी विदलेन (Meroblastic Cleavage)-अनेक मछलियों सरीसृपों, पक्षियों और अण्डे देने वाले स्तनियों में अपूर्णभंज़ी विदलन पाया जाता है। अण्डे बड़े पीतकयुक्त पॉलिलेसिथल (polylecithal) होते हैं। विदलन खाँच पीतकयुक्त अण्डे को विभाजित नहीं कर पाती। अत: पूरा अण्डा कोशिकाओं में विभाजित नहीं होता। जब विदलन सक्रिय ध्रुव पर छोटी कोशिकाद्रव्यी टोपी तक सीमित रहता है तो उसे चक्रिकात्मक (discoidal) कहते हैं। इसमें गोल भ्रूणीय बिम्ब बन जाता है, जैसे--अस्थिल मछलियों, सरीसृप तथा पक्षियों में। जब विदलन पीतक के इर्द-गिर्द कोशिकाद्रव्य के पृष्ठीय उपांत पर्त तक सीमित रहता है तो इसे पृष्ठीय विदलन (superficial cleavage) कहते हैं, जैसे—आर्थोपोड्स में।
विदलन की विशेषताएँ (Characteristics of Cleavage)
(1) विदलन में समसूत्री विभाजन तीव्रता से होते हैं।
(2) प्रारम्भ में सभी विभाजन एक साथ होते हैं, बाद में विभाजन अनियमित हो जाते हैं।
(3) विदलन के समय ब्लास्टोमियर में वृद्धि नहीं होती। भ्रूण का आकार एकसमान बना रहता है।
(4) ब्लास्टोमियर में गति नहीं होती।
(5) युग्मनज में केन्द्रक और कोशिकाद्रव्य का अनुपात 1 : 550 रहता है। विदलन के दौरान केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य का कैरियोप्लाज्मिक अनुपात (Karyoplasmic ratio) बना रहता है।
(6) विदलन के समय DNA संश्लेषण की दर बढ़ जाती है।
(7) विदलन के फलस्वरूप युग्मनज से मॉरुला (morula) बनता है। यह ब्लास्टोमियर का ठोस समूह होता है।
(8) मॉरुला रूपान्तरित होकर ब्लास्टुला (blastula) बनाता है।
विदलन का महत्त्व (Importance of Cleavage)-विदलन के फलस्वरूप भ्रूणीय विकास होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions