Doubtnut Promotions Sticky

मानव में युग्मनज से अपरा द्वारा गर्भाशय भित्ति से संलग्न होने तक भ्रूण विकास का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मनुष्य में भ्रूणीय विकास माता के गर्भाशय में होता है। मनुष्य के जीवन-चक्र में कोई लार्वा अवस्था नहीं होती है। ऐसे परिवर्द्धन को प्रत्यक्ष भ्रूणीय विकास (direct embryonic development) कहते हैं।
मनुष्य का भ्रूणीय विकास (Embryonic Development of Man)
मनुष्य में भ्रूणीय विकास निम्नलिखित चरणों में पूर्ण होता है-
निषेचन (Fertilization)
मनुष्य में निषेचन आन्तरिक (internal fertilization) होता है। निषेचन फैलोपियन नलिकाओं में होता है। निषेचन की प्रक्रिया में अगुणित शुक्राणु (haploid sperms) तथा अगुणित अण्डाणु (haploid ovum) का समेकन होता है। शुक्राणु अण्डाणु के भीतर प्राणी गोलार्द्ध की ओर से प्रवेश करता है। शुक्राणु के अण्डाणु में प्रवेश के साथ ही निष्क्रिय द्वितीयक अण्डाणु कोशिका सक्रिय हो जाती है। इसमें द्वितीय अर्द्धसूत्री विभाजन के फलस्वरूप अगुणित अण्डाणु (ovum) तथा लोपिका (polar body) बनती है। निषेचन के फलस्वरूप द्विगुणित युग्मनज (zygote), का निर्माण होता है।
ocr_image
विदलन (Cleavage)
निषेचन के लगभग 24 घण्टे पश्चात् युग्मनंज में विदलन प्रारम्भ हो जाता है। मनुष्य में विदलन सम्पूर्णभंजी (equal holoblastic) होता है। विदलन के पश्चात् मॉरुला (morula) का निर्माण होता है। विदलन के फलस्वरूप कोरकखण्ड कोशिकाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है, लेकिन इनका आकार क्रमशः छोटा होता जाता है, क्योंकि कोशिकाद्रव्य का संश्लेषण नहीं होता।
ocr_image
ब्लास्टुलाभवन (Blastulation)
मॉरुला निषेचन के 4-6 दिन के पश्चात् फैलोपियन नलिका से होकर गर्भाशय में पहुँच जाता है। गर्भाशय में मॉरुला गर्भाशयी ग्रन्थियों द्वारा स्रावित रस में डूबा रहता है तथा उससे पोषण प्राप्त करता है।
विदलन (कोशिका विभाजनों) के फलस्वरूप धीरे-धीरे मॉरुला में कोरकगुहा या ब्लास्टोसील (blastocoel) का निर्माण हो जाता है। अब भ्रूण को कोरक या ब्लास्टुला (blastula) कहते हैं।
ocr_image
स्तनी के ब्लास्टुला को कोरक पुटी या ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) भी कहते हैं। ब्लास्टुला में बाहर की ओर कोशिकाओं की एक पर्त होती है जिसे पोषकोरकाच्या ट्रोफोब्लास्ट या ट्रोफोएक्टोडर्म (trophoblast or trophoectoderm) कहते हैं। ट्रोफोब्लास्ट कोशिकाओं से अपरा या प्लासेन्टा (placenta) बनता है। ट्रोफोब्लास्ट की. कोशिकाएँ गर्भाशय में उपस्थित पोषक रस का अवशोषण करती हैं जिससे ब्लास्टुला की गुहा में तरल एकत्र हो जाता है। प्राणी ध्रुव की ओर एकत्र कोशिकाओं का समूह अन्तःकोशिका समूह (inner cell mass) कहलाता है, इससे भ्रूण के विभिन्न अंग बनते हैं। अन्त: कोशिका समूह के ऊपर उपस्थित ट्रोफोब्लास्ट कोशिकाओं की सतह को रॉबर की कोशिकाएँ (cells of Rauber) कहते हैं। ये कोशिकाएँ भ्रूण का कोई भी भाग नहीं बनाती हैं तथा भ्रूणीय परिवर्द्धन के समय नष्ट हो जाती हैं।
रोपण (Implantation)
निषेचन के 7वें दिन ब्लास्टोसिस्ट (blastocyst) या ब्लास्टुला का गर्भाशय की भित्ति में रोपण प्रारम्भ हो जाता है। ट्रोफोब्लास्ट की कोशिकाएँ ऐसे एन्जाइम्स का स्त्रावण करती हैं, जो गर्भाशय की भित्ति का लयनं कर देते हैं। ट्रोफोब्लास्ट की बाह्य सतह पर रसांकुरों का निर्माण हो जाता है, जिन्हें पोषकोरकी या ट्रोफोब्लास्टीय रसांकुर (trophoblastic villi) कहते हैं। पोषकोरकी रसांकुरों की सहायता से ब्लास्टोसिस्ट गर्भाशय की भित्ति में रोपित हो जाता है तथा जरायु निर्माण तक इसी के द्वारा पोषण प्राप्त करता है। पोषकोरकी रसांकुरों के साथ बनी जरायु की कोशिकाएँ ह्यूमैन कोरियोनिक गोनैडोट्रॉपिन हॉर्मोन (Human Chorionic Gonadotropin Hormone: HCG) का स्रावण करती हैं जो गर्भावस्था बनाए रखने में सहायक होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions