Doubtnut Promotions Sticky

मानव भ्रूण विकास की गैस्टुलाभवन प्रावस्था का सचित्र वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गैस्ट्रलाभवन
(Gastrulation)
गैस्टुलाभवन के समय कोशिकाएँ पुन:व्यवस्थित (rearrange) होती हैं। कोशिकाओं के स्थानान्तरण को संरचना विकास गतियाँ (morphogenetic movements) कहते हैं। इन गतियों के कारण कोशिकाएँ तीन जनन स्तरों (three germ layers) में विन्यसित हो जाती हैं।
भ्रूण की तीन स्तरीय अवस्था को गैस्टुला (gastrula) तथा इस प्रक्रिया को गैस्टुलाभवन (gastrulation) कहते हैं। इस प्रक्रिया में ब्लास्टोसील (blastocoel) समाप्त हो जाती है और एक नयी गुहा आर्केन्ट्रॉन (archenteron) बन जाती है। इससे भ्रूण की आहार नाल बनती है।
तीनों जनन स्तरों के निर्माण की प्रक्रिया निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत समझ सकते हैं-
1. एण्डोडर्म का निर्माण-ब्लास्टुला की भ्रूणीय घुण्डी के भीतरी स्तर (inner cell mass) की कुछ कोशिकाएँ चपटी होकर भ्रूण की एण्डोडर्म (endoderm) बनाती हैं। इस समय भ्रूण में दो गुहा दिखाई देती हैं—ब्लास्टोसील तथा आर्केन्ट्रॉन।
ब्लास्टुला की भ्रूणीय घुण्डी लम्बाई में वृद्धि करके भ्रूणीय बिम्ब (embryonic disc),बनाती है। भ्रूणीय घुण्डी के फैलने से रॉबर कोशिकाएँ (Rauber cells) अलग हो जाती हैं। इस समय भ्रूण में दो स्तर दिखाई देते हैं -
(क) बाह्य स्तर (Epiblast)—इससे भ्रूण की एक्टोडर्म तथा मीसोडर्म बनती हैं।
(ख) अन्तःस्तर (Hypoblast)-इससे भ्रूण की एण्डोडर्म बनती है। ट्रोफोडर्म तथा एपिब्लास्ट के मध्य एम्नियोटिक गुहा बन जाती है। एम्नियोटिक गुहा की छत ट्रोफोब्लास्ट की एम्नियोजेनिक कोशिकाओं से तथा फर्श एपिब्लास्ट कोशिकाओं से बना होता है।
2. मीसोडर्म का निर्माण—द्विस्तरीय भ्रूण की आर्केन्ट्रॉन के भ्रूणीय सिरे पर आहार नाल तथा दूरस्थ सिरे पर पीतक कोष (yolk sac) बनता है। भ्रूणीय बिम्ब की कोशिकाएँ पृथक् होकरं मीसोडर्म (mesoderm) बनाती हैं।
ocr_image
3. एक्टोडर्म का निर्माण-मीसोडर्म के बनने के बाद भ्रूणीय बिम्ब की शेष कोशिकाएँ व्यवस्थित होकर एक्टोडर्म बनाती हैं। तीन प्राथमिक जनन स्तरों से शरीर के समस्त अंगों का निर्माण होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions