Doubtnut Promotions Sticky

ऐरोमैटिक ऐल्डिहाइड्स तथा कीटोन्स को बनाने की सामान्य विधियों का वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

भ्रूणीय विकास की विधि
(Process of Embryonic Development)
सभी बहुकोशिकीय प्राणियों में भ्रूणीय विकास की आधारभूत विधि (basic process) समान होती है तथा सभी प्राणियों में भ्रूणीय विकास की विभिन्न अवस्थाएँ, एक निश्चित क्रम में दोहराई जाती हैं।
भ्रूणीय विकास में निम्नलिखित अवस्थाएँ होती हैं-
विदलन (Cleavage)
निषेचन (fertilization) के फलस्वरूप एककोशिकीय द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनता है। निषेचून के लगभग 24 घण्टे पश्चात् युग्मनज में कोशिका, विभाजन प्रारम्भ होता है। एककोशिकीय युग्मनज से बहुकोशिकीय भ्रूण के विकास के लिए । निरन्तर समसूत्री विभाजन होते रहते हैं। इस प्रक्रिया को विदलन (cleavage) कहते हैं। विदलन के फलस्वरूप बनी कोशिकाओं । को कोरकखण्ड या ब्लास्टोमीयर्स (blastomeres) कहते हैं। ब्लास्टोमीयर्स की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ कोशिकाओं का आकार छोटा होता जाता है, क्योंकि कोशाद्रव्य का संश्लेषण नहीं होता। विदलन के फलस्वरूप एककोशिकीय युग्मनज बहुकोशिकीय तूतक या मॉरुला (morula) बनाता है। इस अवस्था में भ्रूण गर्भाशय में पहुँच जाता है। मॉरुला का आकार युग्मनज के बराबर ही होता है।
कोरकभवन या ब्लास्टुलेशन (Blastulation)
गर्भाशय में पहुँचकर पोषक पदार्थों का अवशोषण करने के कारण कोशिकाओं की संख्या वृद्धि के साथ मॉरुला में एक गुहा बन जाती है। इस गुहा को कोरकगुहा या ब्लास्टोसील (blastocoel) कहते हैं। भ्रूण की इस अवस्था को ब्लास्टुला या कोरक पुटी (blastula or blastocyst) कहते हैं। ब्लास्टुला के बाहर की ओर कोशिकाओं की एक पर्त पायी जाती है जिसे पोषकोरक या ट्रोफोब्लास्ट (trophoblast) कहते हैं। ये कोशिकाएँ अपरा (placenta) निर्माण में सहायक होती हैं। भ्रूण गर्भाशय के अन्तःस्तर (endometrium) में धंसना शुरू कर देता है! भ्रूण का गर्भाशय के अन्तःस्तर से जुड़ना रोपण (implantation) कहलाता है।
कन्दुकन या गैस्ट्रलाभवन (Gastrulation)
ब्लास्टुला से गैस्टुला का निर्माण होता है। इस प्रक्रिया में कोशिकाओं का बड़ी संख्या में सामूहिक स्थानान्तरण (morphogenetic movements) होता है। यह स्थानान्तरण एक निश्चित दिशा व क्रम में होता है। गैस्टुलाभवन में कोशिकाएँ उन स्थानों पर पहुँच जाती हैं, जहाँ वे भविष्य में अंग विशेषों का निर्माण करेंगी। गैस्ट्रलाभवन द्वारा तीन प्राथमिक जनन स्तरों (primary. germ layers) की स्थापना होती है। प्रत्येक जनन स्तर भविष्य में निश्चित अंगों का निर्माण करता है।
गैस्टुलाभवन के समय कोशिकाएं भ्रूण के भीतर धंसकर एक गुहा का निर्माण करती हैं जिसे आद्यांत्र या आर्केन्ट्रॉन (archenteron) कहते हैं। आर्केन्ट्रॉन कोरक रन्ध्र या ब्लास्टोपोर (blastopore) द्वारा बाहर खुलती है। आर्केन्ट्रॉन के निर्माण के साथ कोरकगुहा या ब्लास्टोसील धीरे-धीरे छोटी होकर विलुप्त हो जाती है। आर्केन्ट्रॉन भविष्य में देहगुहा तथा आहार नाल का निर्माण करती है। संरचना विकास या मॉर्पोजेनेसिस (Morphogenesis)
वृद्धि तथा कोशिका विभाजन के साथ धीरे-धीरे भ्रूण का आकार बदलने लगता है। गैस्टुला की सभी कोशिकाएँ लगभग एकसमान होती हैं, किन्तु गैस्टुला निर्माण के पश्चात् धीरे-धीरे कोशिकाओं में विभेदन होने लगता है। कोशिका विभेदन के कारण कोशिकाएँ रचना (structure) में भी एक-दूसरे से भिन्न होने लगती हैं। यह विभेदन विभिन्न प्रोटीन्स के कारण होता है। एक बार विशिष्टीकृत होने के पश्चात् फिर वह कोशिकी अपने प्रकार की कोशिका का ही निर्माण कर सकती है।
अंग निर्माण (organogenesis)
कोशिका विभेदन तथा भ्रूण के आकार में परिवर्तन के साथ-साथ अंगों का निर्माण प्रारम्भ हो जाता है। सर्वप्रथम न्यूरुलेशन (neurulation) द्वारा तन्त्रिका तन्त्र का निर्माण होता है। नोटोजेनेसिस (notogenesis) द्वारा नोटोकॉर्ड का निर्माण होता है। मीसोजेनेसिस (mesogenesis) द्वारा मीसोडर्म का निर्माण होता है। मीसोडर्म से देहगुहा (coelom) तथा दूसरे अंगों का निर्माण होता है।
ये सब प्रक्रियाएँ पूर्ण होने के साथ भ्रूण छोटा वयस्क प्राणी समान हो जाता है। अब इसका जन्म होता है तथा यह नए जीवन का प्रारम्भ करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions