Doubtnut Promotions Sticky

इकाइनोडर्मेटा संघ के विभेदक लक्षण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ इकाइनोडर्मेटा के विभेदक लक्षण
संघ इकाइनोडमेंटा के विभेदक लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) इस संघ के समस्त जन्त समद्री होते हैं।
(2) ये जन्तु त्रिस्तरीय (triploblastic), आंत्रगुहिक प्रगुहीय (enterocoelus coelomate) तथा पंच अरीय सममिति (penta radial symmetrical) वाले होते हैं। लार्वा अवस्था में द्विपार्श्व सममिति होती है।
(3) इस संघ के जन्तुओं में आन्तरिक कंकाल (endoskeleton) मिलता है जिसमें बाहर की ओर कैल्सियम कार्बोनेट की बनी कठोर प्लेटें या काँटें होते हैं।
(4) वास्तविक देहगुहा होती है। शरीर में जल संवहन तन्त्र (water vascular system) पाया जाता है। आहार नाल कुण्डलित होती है।
(5) इनमें नाल पाद (tube feet) होते हैं जिनके द्वारा ये प्रचलन करते हैं। ये भोजन ग्रहण करने, संवेदना ग्रहण करने तथा श्वसन में भी सहायक होते हैं।
(6) श्वसन हेतु क्लोम, नालपाद, श्वसन वृक्ष (respiratory tree) एवं प्रपुटियाँ (bursae) पायी जाती हैं।
(7) शरीर मुखीय (oral) तथा अपमुखीय (aboral) सतहों में बँटा होता है।
(8) इन जन्तुओं में उत्सर्जी तन्त्र का अभाव होता है।
(9) ये जन्तु एकलिंगी होते हैं। इनमें बाह्य निषेचन होता है। जीवन-चक्र में लार्वा बाइपिन्नेरिया (bipinneria) अवस्था पायी जाती है।
(10) इनमें पुनरुद्भवन की अपूर्व क्षमता होती है।
उदाहरण-तारा मछली (एस्टेरियास-Asterias), समुद्री लिली (एण्टीडॉन-Antidon), सी-अर्चिन (इकाइनस-Echinus), समुद्री खीरे (होलोथूरिया-Holothuria), ब्रिटिल स्टार (ऑफीयूरा-Ophiura) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions