Doubtnut Promotions Sticky

गति के तृतीय नियम का उल्लेख कीजिए। इसे क्रिया-प्रतिक्रिया नियम भी कहा जाता है क्यों? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) न्यूटन का गति-विषयक प्रथम नियम-इस नियम के अनुसार, "यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विरामावस्था में ही बनी रहेगी और यदि वह एक सरल रेखा में एकसमान वेग से चल रही है तो वह उसी प्रकार चलती रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाहा बल लगाकर उसकी वर्तमान अवस्था में परिवर्तन न किया जाए।" इसे गैलीलियो का नियम अथवा जड़त्व का नियम भी कहते हैं।
उदाहरण... यदि कोई पुस्तक मेज पर रखी है तो वह तब तक उसी अवस्था में रहेंगी, जब तक कि उस पर बाहर से कोई बल लगाकर उसे वहाँ से हटा न दिया जाए।
(ii) न्यूटन का गति-विषयक द्वितीय नियम-इस नियम के अनुसार, "किसी वस्तु के संवेग-परिवर्तन की दर उस पर आरोपित बल के समानुपाती होती है तथा बल की दिशा में होती है।"
माना m द्रव्यमान की वस्तु पर F बल आरोपित करने पर वस्तु का वेग t समय में u से v हो जाता है, तब न्यूटन के गति-विषयक नियम से,
F(p2p1t)
या F=K(p2p1)t
या F=K(mvmut)=Km(vut)
या F,=Kma
S.I पद्धति में - यदि F = 1 न्यूटन, m = 1 किग्रा तो K = 1
F=ma
उदाहरण-क्रिकेट की गेंद पकड़ते समय खिलाड़ी अपने हाथ पीछे खींचता है।
(iii) न्यूटन का गति-विषयक तृतीय नियम-इस नियम के अनुसार, “जब कोई वस्तु किसी दूसरी वस्तु पर बल लगाती है तो दूसरी वस्तु भी पहली वस्तु पर उतना ही बल विपरीत दिशा में लगाती है।" इन दो बलों में से एक बल को क्रिया तथा दूसरे को प्रतिक्रिया कहते हैं। अत: इसे क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम भी कहते हैं। इसके अनुसार, “प्रत्येक क्रिया की उसके बराबर, परन्तु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।"
उदाहरण-तैरते समय-तैराक (मनुष्य) तैरते समय पानी को पीछे की ओर धकेलता है (क्रिया), परिणामस्वरूप पानी तैराक (मनुष्य) को आगे की ओर धकेलता है (प्रतिक्रिया)। स्पष्ट है तैराक जितनी तेजी से पानी को पीछे की ओर धकेलेगा, वह उतना ही तेज तैरेगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions