Doubtnut Promotions Sticky

संवेग-संरक्षण का नियम लिखिए तथा इसे सिद्ध कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संवेग-संरक्षण का नियम-इस नियम के अनुसार “यदि दो या दो से अधिक पिण्ड परस्पर इस प्रकार टकराते हैं कि टकराने की क्रिया में उन पर कोई बाह्य असन्तुलित बल कार्य नहीं करता है तो इन पिण्डों का कुल संवेग संरक्षित रहता है, अर्थात् टक्कर से पूर्व पिण्डों का कुल संवेग, टक्कर के बाद पिण्डों के कुल संवेग के बराबर रहता है।" उपपत्ति: माना कि mA तथा mB द्रव्यमानों के दो गोले, एक सरल रेखा में क्रमशः uA तथा uB वेगों से गति करते हुए . परस्पर संघट्ट करते हैं। संघट्ट के पश्चात् दोनों गोले अलग होकर क्रमशः vA तथा vB वेगों से चलने लगते हैं (चित्र )।
माना कि गोले .t . समय के लिए एक-दूसरे के सम्पर्क में रहते हैं तथा इस दौरान गोला A, गोले B पर बल FAB लगाता है तथा गोला B प्रतिक्रिया के रूप में गोले A पर बल FBA लगाता है।
क्रिया-प्रतिक्रिया के नियम से, बल FAB तथा FBA परिमाण में बराबर तथा दिशा में विपरीत हैं। अत:
FAB+FBA=0
या FAB=FBA
संघट्ट के दौरान गोले A के संवेग में परिवर्तन इस पर लगे बल FBA के कारण होता है। अतः
FBA= गोले A की संवेग-परिवर्तन की दर
=mAvAmAuAt
ocr_image
इसी प्रकार गोले B पर लगा बल
FAB=mBvBmBuBt
समीकरण (1 ) में मान रखने पर
(mBvBmBuB)t=(mAvAmAuA)t
या mBvBmBuB=mAvA+mAuA
या mAvA+mBvB=mAuA+mBuB
अर्थात् संघट्ट के बाद पिण्डों का कुल संवेग = संघट्ट के पूर्व पिण्डों का कुल संवेग।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions