Doubtnut Promotions Sticky

बल कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

बल के प्रकार-बल दो प्रकार के होते हैं
(i) सन्तुलित बलं,
(ii) असन्तुलित बला
(i) सन्तुलित बल-जब किसी वस्तु पर एकसाथ अनेक बल कार्य कर रहे हों और उनका परिणामी बल शून्य हो तो उन बलों को सन्तुलित बल कहते हैं। सन्तुलित बलों की अवस्था में यदि कोई वस्तु स्थिर है तो स्थिर रहेगी तथा यदि एकसमान गति कर रही है तो वह उसी प्रकार गति करती रहेगी, जैसे कि वस्तु पर कोई.बल कार्य ही न कर रहा हो। इस प्रकार सन्तुलित बलों के प्रभाव से वस्तु की स्थिति में परिवर्तन नहीं होता है। यद्यपि सन्तुलित बलों से वस्तु की आकृति बदल जाती है। जैसे—यदि रबड़ की एक गेंद को हथेलियों के बीच रखकर बराबर व विपरीत बल लगाएँ तो गेंद की आकृति बदल जाती है। यह गेंद गोल न रहकर चपटी-सी हो जाती है।
उदाहरण-रस्साकशी के खेल में जब दोनों टीम रस्से को बराबर बलं से खींचती हैं, तब परिणामी बल शून्य होगा। अतः । " रस्सा तथा दोनों टीमें अपने स्थान पर स्थिर बने रहते हैं। इस दशा में दोनों टीमों द्वारा रस्से पर लगाया गया बल सन्तुलित है।
(ii) असन्तुलित बल--जब किसी वस्तु पर लगे अनेक बलों का परिणामी बल अशून्य हो तो उन बलों को असन्तुलित बल .कहते है। यह बल, गति की दिशा तथा अवस्था (चाल) में परिवर्तन करता है।
उदाहरण-रस्साकशी में यदि एक टीम दूसरी टीम से अधिक शक्तिशाली है तो वह रस्से तथा कमजोर टीम दोनों को अपनी ओर खींच लेती है। इस दशा में रस्से पर लगने वाला बल असन्तुलित बल है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions