Doubtnut Promotions Sticky

संवेग से आप क्या समझते हैं? इसका मात्रक भी लिखिए।सिद्ध कीजिए वस्तु के संवेग-परिवर्तन की दर उस पर आरोपित बल के बराबर होती है।

Text Solution
Verified by Experts

संवेग-किसी गतिशील वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के गुणनफल को ही संवेग कहते हैं। इसे p से प्रदर्शित करते हैं। यह एक सदिश राशि है तथा संवेग की दिशा उसके वेग की दिशा होती है। यदि m द्रव्यमान की वस्तु । वेग से गतिशील हो तो वस्तु का संवेग
p=mv
मात्रक = किया-मीटर/सेकण्ड अथवा न्यूटन-सेकण्डा ।
बल तथा संवेग में सम्बन्ध
माना किसी वस्तु का द्रव्यमान m तथा प्रारम्भिक वेग u है। बाह्य बल F लगाने से Δtसमयान्तराल में वस्तु का वेग बढ़कर v. हो जाता है। तब,
वस्तु का प्रारम्भिक संवेग p1=mu
तथा Δt समय बाद वस्तु का संवेग p1=mv
अत: Δt समयान्तराल में संवेग-परिवर्तन Δp= अन्तिम संवेग - प्रारम्भिक संवे =mv=mu=m(vu)
अतः संवेग-परिवर्तन की दर ΔpΔt=m(vu)Δt=m(vu)Δt ...(1)
परन्तु vuΔt वेग-परिवर्तन की दर = त्वरण (α)
ΔpΔt=ma [समीकरण (1) से] ...(2)
परन्तु न्यूटन के गति के द्वितीय नियम के अनुसार,
F=ma ...(3)
समीकरण (2) व समीकरण (3) की तुलना करने पर,
F=ΔpΔt= संवेग-परिवर्तन की दर ...(4)
स्पष्टतः संवेग-परिवर्तन की दर, लगाए गए बाह्य बल के बराबर होती है तथा सदैव बल की दिशा में ही होती है। यह न्यूटन के गति के द्वितीय नियम का ही अन्य रूप है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions