Doubtnut Promotions Sticky

वस्तुओं के जड़त्व से क्या तात्पर्य है? जड़त्व कितने प्रकार का होता है? उदाहरण देकर समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

जड़त्व-भौतिक वस्तुओं की स्वतः अपनी विराम अथवा गति अवस्था बदल पाने की असमर्थता को वस्तु का जड़त्व कहते हैं। जड़त्व के कारण ही वस्तु अपनी अवस्था (गति या स्थिर) परिवर्तन का विरोध करती है और अवस्था परिवर्तन के लिए बाहा बल की आवश्यकता पड़ती है। इसे न्यूटन का गति का प्रथम नियम भी कहते है।
जड़त्व के प्रकार-जड़त्वं दो प्रकार का होता है
(i) विराम का जड़त्व, (ii) गति का जड़त्वा
(i) विराम का जड़त्व-इसके अनुसार, यदि कोई वस्तु विरामावस्था में है तो वह विराम में ही रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न लगाया जाए। वस्तुओं की इस प्रवृत्ति को विराम का जड़त्व कहते हैं। उदाहरण-चौड़े मुंह की बोतल पर रखे गते को अचानक हटा देने पर गत्ते पर रखी गेंद,बोतल में गिर जाती है।
(ii) गति का जड़त्व-इसके अनुसार, यदि कोई वस्तु एकसमान चाल से सरल रेखा में चल रही है तो वह उस समय तक उसी दिशा में उसी चाल से चलती रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल लगाकर उसकी गति में परिवर्तन न कर दिया जाए। वस्तुओं की इस प्रवृत्ति को गति का जड़त्व कहते हैं।
उदाहरण-चलती हुई गाड़ी को अचानक रोक देने पर यात्री का शरीर आगे की ओर झुक जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions