Doubtnut Promotions Sticky

मोलस्का संघ की विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ मोलस्का की विशेषताएँ
संघ मोलस्का की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(1) इस संघ के सदस्य जल या नम मृदा पर पाए जाते हैं।
शरीर त्रिस्तरीय, द्विपार्श्व संममित एवं अखण्डीय होता है। कुछ जन्तुओं में ऐंठन के कारण शरीर असममित (asymmetrical) हो जाता है।
(3) इनमें वास्तविक देहगुहा (coelomate) होती है।
(4) शरीर सिर (head), पाद (foot), आन्तरांग (visceral organs) तथा मेन्टल (mantle) में विभाजित होता है। आन्तरांग में सभी अंग स्थित होते हैं। मेन्टल देहभित्ति के ऊपर लिंफाफेनुमा रचना होती है जो कैल्सियमी कवच का स्राव करता है।
(5) पेशीय पाद रेंगने, तैरने तथा बिल बनाने में सहायक होता है।
(6) आहार नाल सीधी, .U. आकार की या कुण्डलित होती हैं। मुखगुहा में भोजन को पीसने के लिए रेडुला (radula) पाया जाता है।
(7) श्वसन क्लोम या टीनिडिया (ctenidia) या फुफ्फुस (lungs) द्वारा होता है।
ocr_image
(8) परिसंचरण तन्त्र खुला प्रकार (open type circulation) का होता है। सिफेलोपोडा वर्ग के सदस्यों में बन्द प्रकार का परिसंचरण तन्त्र पाया जाता है।
(9) उत्सर्जन वृक्क या मेटानेफ्रीडिया (metanephndia) या बोजेनस के अंग (organ of Bojanus) द्वारा होता है।
(10) श्वसन वर्णक हीमोसायनिन (haemocyanin) होता है।
(11) जन्तु एकलिंगी होते हैं। निषेचन आन्तरिक या बाह्य तथा परिवर्धन सामान्यतया अप्रत्यक्ष होता है।
(12) लार्वा अवस्था वेलिजर (veliger) या ग्लोकीडियम (glochidium) होती है।
उदाहरण-पिन्कटाडा (Pinetada), यूनियो (Unio), पाइला (Pila), ऑक्टोपस (Octopus), सीपिया (Sepia) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions