Doubtnut Promotions Sticky

संघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण लिखिए। उदाहरण भी दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ पोरीफेरा के लक्षण
संघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) ये स्थानबद्ध (fixed), प्रायः लवणीय जल में पाए जाने वाले द्विस्तरीय (diploblastic), अगुहीय, असममित सरल, बहुकोशिकीय प्राणी हैं। इनके शरीर का संगठन कोशिकीय स्तर का होता है।
(2) स्पंज गुहा कीपंकोशिकाओं (कोएनोसाइट या Choanocytes) से स्तरित होती है।
(3) स्पंज में नाल तन्त्र (canal system) पाया जाता है। जल ऑस्टिया (ostia) से स्पंजगुहा में प्रवेश करता है और ऑस्कुलम (osculum) द्वारा बाहर निकल जाता है। जल परिवहन द्वारा जैविक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं।
(4) कोशिकाओं में अन्तराकोशिकीय (intracellular) पाचन होता है।
(5) शरीर में कैल्सियम कार्बोनेट, सिलिका से बनी कंटिकाओं (epicules) या स्पन्जिन तन्तुओं (sporigin fibers) से बना अन्तःकंकाल पाया जाता है।
(6) स्पंजों में श्वसनांगों, उत्सर्जी अंगों तथा तन्त्रिका तन्त्र का अभाव होता है।
(7) जन्तु उभयलिंगी (hermaphrodite) होते हैं। इनमें पर-निषेचन (cross fertilization) होता है।
(8) अलैंगिक जनन मुकुलन (budding) अथवा जैम्यूल (gemmule) द्वारा होता है।
(9) स्पंजों में परिवर्धन अप्रत्यक्ष होता है। लार्वा अवस्था को पैरेनकाइमुलां (parenchymula) कहते हैं।
(10) पुनरुद्भवन की असीम क्षमता होती है।
उदाहरण-साइकन (Sycon), ल्यूकोसोलीनिया · (Leucosolenia), यूस्पांजिया (Euspongia), स्पांजिला (Spongilla), यूप्लैक्टेला (Euplectella) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions