Doubtnut Promotions Sticky

संघ निमेटोडा या ऐस्केल्मिन्थीज के महत्त्वपूर्ण लक्षण लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ, निमेटोडा या ऐस्केल्मिन्थीज के महत्त्वपूर्ण लक्षण
संघ निमेटोडा या ऐस्केल्मिन्थीज के महत्त्वपूर्ण लक्षण निम्नलिखित हैं -
(1) इन्हें सामान्य भाषा में गोलकृमि (round worms) कहते हैं। ये त्रिस्तरीय, खण्डहीन (unsegmented) एवं द्विपार्श्व सममित (bilateral symmetrical) होते हैं। ये स्वतन्त्रजीवी या परजीवी होते हैं।
(2) शरीर पर उपचर्म (cuticle) का रक्षात्मक आवरण होता है। शरीर पतला, लम्बा एवं बेलनाकार कृमि समान होता है।
(3) आभासी देहगुहा (pseudocoel) पायी जाती है। इसमें तरल भरा होता है। तरल द्रवस्थैतिक कंकाल का काम करता है।
(4) श्वसन एवं परिवहन तन्त्र का अभाव होता है। पाचनतन्त्र सुविकसित होता है।
(5) उत्सर्जी तन्त्रं उत्सर्जी नाल (excretory canal) या प्रोटोनेफ्रिडिया से बना होता है।
(6) संवेदी अंग अल्पविकसित होते हैं।
(7) एकलिंगी होते हैं। लैंगिक द्विरूपता स्पष्ट होती है। जनन तन्त्र विकसित होता है।
(8) निषेचन आन्तरिक होता है। परिवर्द्धन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष होता है।
(9) परजीवी प्राणियों में पोषदों की संख्या एक या अधिक होती है।
उदाहरण-ऐस्कैरिस (Ascaris), हुककृमि [एन्काइलोस्टोमा - (Ancylostoma)], पिनवर्म (एण्टीरोबियस-Enterbius), वुचेरेरिया (Wuchereria) आदि |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions