Doubtnut Promotions Sticky

संघ सीलेन्ट्रेटा या निडेरिया के मुख्य लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघ सीलेन्ट्रेटा या निडेरिया के मुख्य लक्षण
संघ सीलेन्ट्रेटा या निड्रेरिया के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) ये एकल, निवही (colonial), स्थानबद्ध या स्वतन्त्र तैरने वाले द्विस्तरीय, अरीय सममिति वाले अगुहीय (acoelomate) जन्तु होते हैं।
(2) शरीर का संगठन ऊतक स्तर का होता है। इनमें श्रम विभाजन पाया जाता है।
(3) शरीर में एक गुहा सीलेन्ट्रॉन (coelenteron) होती है। यह मुख द्वारा बाहर खुलती है। मुख गुदा द्वार का भी कार्य करता है।
(4) इन जन्तुओं में देहगुहा, परिसंचरण, उत्सर्जी तथा श्वसन अंग नहीं होते।
(5) देहभित्ति एवं स्पर्शकों पर दंश कोशिकाएँ (nematoblasts) पायी जाती हैं। ये सुरक्षा, पोषण तथा प्रचलन में सहायक होती हैं।
(6) जन्तुओं में द्विरूपता (dimorphism) अथवा बहुरूपता (polymorphism) पायी जाती है। बेलनाकार रचनाओं को पॉलिप (polyp) तथा तश्तरीनुमा रचनाओं को मेड्यूसा (medusa) कहते हैं।
(7) तन्त्रिका कोशिकाओं के न्यूराइट्स (neurites) परस्पर मिलकर तन्त्रिका जाल बनाती हैं। तन्त्रिका कोशिकाएँ अध्रुवित होती हैं।
(8) कुछ जन्तुओं में CaCO3 का ककाल पाया जाता है।
(9) अलैंगिक जनन मुकुलन (buds) द्वारा होता है। लैंगिक जनन में परिवर्धन के समय प्लैनुला अथवा स्टीरोगैस्टुला लार्वा बनता है।
हाइड्रा (Hydra), फाइसेलिया (Physalia), ऑरीलिया (Aurelia), जेलीफिश (Jelly fish), लाल मूंगा (कोरेलियम-Corallium) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions