Doubtnut Promotions Sticky

गोलकृमियों में परजीवी अनुकूलन लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

गोलकृमि (ऐस्कैरिस ) में परजीवी अनुकूलन
गोलकृमि में अग्रलिखित परजीवी अनुकूलन पाए जाते हैं -
(1) इनका शरीर पतला, लम्बा, बेलनाकार तथा दोनों सिरों पर नुकीला होता है। इससे ये पोषद की आहार नाल में सुगमता से पड़े रहते हैं।
(2) शरीर पर उपचर्म (cuticle) का दृढ़, मोटा एवं रक्षात्मक आवरण होता है। इस पर पाचक विकरों का प्रभाव नहीं पड़ता, जिस कारण इसका रासायनिक पाचन नहीं होता।
(3) आभासी देहगुहा में पाया जाने वाला तरल द्रवस्थैतिक कंकाल (hydrostatic skeleton) का कार्य करता है। इससे इनका यान्त्रिक पाचन नहीं होता।
(4) शरीर के अग्र छोर पर अनेक रासायनिक संवेदांग (chemoreceptors) पाए जाते हैं।
(5) आहार नाल एक सीधी सरल नलिका होती है, क्योंकि यह पोषद (host) से पचा हुआ भोज्य पदार्थ ग्रहण करता है।
(6) इसमें अनॉक्सी श्वसन (anaerobic respiration) होता है।
(7) जनन क्षमता बहुत अधिक होती है। अण्डे प्रतिकूल परिस्थितियों को लम्बे समय तक सहन करने की क्षमता रखते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions