Doubtnut Promotions Sticky

परपोषी बैक्टीरिया में पोषण विधियों का संक्षिप्त उदाहरण सहित-वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पर्णहरित के अभाव में जीवाणुओं में परपोषी पोषण निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है
1. परजीवी.जीवाणु (Parasitic Bacteria)-ये जीवाणु पोषद जन्तु या पौधों की जीवित कोशिकाओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं। परजीवी जीवाणुओं के कारण जीवधारियों में विभिन्न रोग हो जाते हैं, जैसे मनुष्य में तपेदिक (T.B.) टाइफॉइड (typhoid), टिटेनस (tetanus), निमोनिया (pneumonia) आदि रोग।
2. मृतोपजीवी जीवाणु (Saprophytic Bacteria)—ये मृत जन्तु तथा पौधों (कार्बनिक पदार्थों) का अपघटन करके अपने लिए भोजन प्राप्त करते हैं। मृतोपजीवी जीवाणु की उपस्थिति के कारण खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं रहते, जैसे-बैसिलस माइकोइडिस।
3. सहजीवी जीवाणु (Symbiotic.bacteria)—कुछ जीवाणु अन्य पादप या जन्तुओं के साथ रहते हुए एक-दूसरे को लाभ पहुंचाते हैं। इस क्रिया को सहजीवन (symbiosis) कहते हैं। साथ-साथ रहने वाले जीवधारियों को सहजीवी (symbionts) कहते हैं, जैसे-मटर कुल के पौधों की जड़ों में राइजोबियम लेग्यूमिनोसेरस (Rhizobium leguminosarum) सहजीवी जीवाणु पाया जाता है। यह वातावरणीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके मटर के पौधों को देता है और बदले में अपने लिए कार्बोहाइड्रेट्स पौधे से प्राप्त करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions