Doubtnut Promotions Sticky

सायनोबैक्टीरिया के मुख्य लक्षण लिखिए। ..

Text Solution
Verified by Experts

सायनोबैक्टीरिया–(1) ये प्रोकैरियोटिक, एककोशिकीय अथवा बहुकोशिकीय तन्तुरूपी होते हैं। ये मुख्यतः अलवणीय जल में पाए जाते हैं।
(2) कोशिका भित्ति म्यूकोपॉलिपेप्टाइड्स (mucopolypeptides) के कारण श्लेष्मी (mucilagenous) होती है।
(3) संचित भोजन सायनोफीसियन स्टार्च (cyanophycean starch) के रूप में होता है।
(4) लवक (plastid) नहीं पाए जाते। थायलैकॉयड्स (thylakoids) कोशिकाद्रव्य में बिखरे रहते
(5) मुख्य वर्णक “C-फाइकोसायनिन",C-फाइकोइरिट्रिन, क्लोरोफिल. आदि होते हैं।
(6) राइबोसोम्स 70S प्रकार के होते हैं।
(7) कोशिका कला अंतर्वलित होकर लैमेलोसोम (lamellosome) बनाती है। यह माइटोकॉण्ड्रिया की भाँति कार्य करता है।
(8) कोशाद्रव्य दो भागों में विभेदित होता है-परिधीय क्रोमैटोप्लाज्म (chromatoplasm) तथा केन्द्रीय रंगहीन सेन्ट्रोप्लाज्म (centroplasm)।
(9) DNA नग्न तथा वर्तुल अणु होता है जिसे केन्द्रकाभ (nucleoid) कहते हैं।
(10) जनन कायिक तथा अलैंगिक प्रकार से होता है।
उदाहरण-नॉस्टॉक (Nostoc), ऑसिलेटोरिया, (Oscillatioria), एनाबीना (Anabaena),. माइक्रोसिस्टिस (Microcystis) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions