Doubtnut Promotions Sticky

जीवाणुओं में लिंगी जनन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

जीवाणुओं में लिंगी जनन निम्नलिखित प्रकार से होता है
1.संयुग्मन (Conjugation)-लेडरबर्ग और टेटम (Lederberg & Tatum, 1946) ने ई० कोलाई जीवाणु में इसका अध्ययन किया। जिन जीवाणुओं में फर्टिलिटी फैक्टर होता है, वे दाता (donor) कहलाते हैं। जिन जीवाणुओं में फर्टिलिटी फैक्टर नहीं होता है, वे ग्राही (recipient) कहलाते हैं। ये दोनों जीवाणु लैंगिक रोमों (pili) द्वारा परस्पर जुड़ते हैं। दाता जीवाणु का आनुवंशिक पदार्थ ग्राही जीवाणु में प्रवेश करता है। यह क्रिया अचानक रुक जाती है तथा पूरा फर्टिलिटी फैक्टर कभी स्थानान्तरित नहीं होता। आनुवंशिक पुनयोजन से बनी कोशिकाएँ आंशिक रूप से द्विगुणित (partial diploid) होती हैं। यह क्रिया साल्मोनेला (Salmonella), स्यूडोमोनास (Pseudomonas) तथा विब्रिओ (Vibrio) आदि में पायी जाती है।
2.रूपान्तरण (Transformation). इसका अध्ययन सर्वप्रथम ग्रिफिथ (Griffith, 1928) ने किया था। बाद में एवेरी, मैक्लियोड और मैक्कार्टी (Avery, Mcleod and McCarthy, 1944) ने इसका अध्ययन किया। इस विधि के द्वारा संवर्धन माध्यम से आनुवंशिक पदार्थ का अवशोषण करके नई जीवाणु कोशिका का निर्माण होता है। एक विभेद के मृत जीवाणुओं का निलम्बन दूसरे विभेद की कोशिकाओं के संवर्धन माध्यम में मिला दिया जाए तो अभिग्राही जीवित कोशिकाएँ मृत कोशिकाओं के आनुवंशिक पदार्थ DNA का अवशोषण कर लेती हैं। यह क्रिया न्यूमोकोकस, बैसिलस तथा स्यूडोमोनास जीवाणुओं के कुछ स्ट्रेनों में पायी जाती है।
3. पारक्रमण (Transduction)-इसकी खोज़ जिन्डर तथा लेंडरबर्ग (Zinder & Lederberg,1952) ने की थी। जीवाणुओं में आनुवंशिक पदार्थ के स्थानान्तरण की क्रिया बैक्टीरियोफेज द्वारा सम्पन्न होती हैं। संक्रमण के समय जीवाणुभोजी (bacteriophage) तथा संक्रमित जीवाणु के बीच न्यूक्लिक अम्ल (nucleic acid) की अदला-बदली होती है।
इस प्रकार बने पुत्री विषाणु के आनुवंशिक पदार्थ का कुछ भाग भी चला जाता है। जब यह जीवाणुभोजी दूसरे जीवाणु पर आक्रमण करता है तो पहले जीवाणु से प्राप्त आनुवंशिक पदार्थ को इसमें रूपान्तरित कर देता है। इस प्रकार नये जीवाणु का निर्माण होता है। यह क्रिया पारक्रमण कहलाती है। यह क्रिया ई० कोलाई, साल्मोनेला, स्यूडोमोनास आदि जीवाणुओं की कुछ प्रजातियों में पायी जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions