Doubtnut Promotions Sticky

 प्रोटिस्टा की विशेषताओं का उदाहरणसहित उल्लेख कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रोटिस्टा जगत की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(1) ये यूकैरियोटिक (eukaryotic) एककोशिकीय जीव होते हैं।
(2) ये सामान्यतया जलीय होते हैं, कुछ सदस्य स्थलीय, नम वातावरण में पाए जाते हैं। कुछ सदस्य परजीवी होते हैं।
(3) प्रोटिस्टा प्रकाश संश्लेषी (स्वपोषी) अथवा परपोषी (heterotrophic) होते हैं।
(4) कोशिकाओं में संगठित केन्द्रक एवं झिल्लीयुक्त कोशिकांग पाए जाते हैं।
(5) कुछ प्रोटिस्टा में कशाभं (flagellā), पक्ष्माभ (cilia) या कूटपाद (pseudopodia) पाए जाते हैं। ये प्रचलन एवं पोषण में सहायक होते हैं।
(6) अवपंक कवक (slime moulds) मृतपोषी प्रोटिस्टा हैं। इनके नग्न कायिक शरीर को प्लाज्मोडियम कहते हैं।
(7) ये अलैंगिक जनन तथा कोशिका संलयन एवं युग्मक संलयन द्वारा लैंगिक जनन करते हैं।
उदाहरण-डायटम (diatoms), डेस्मिड (desmids), गोनियालेक्स (Gonyaulax), ग्लीनोडीनियम (Glenodinium) यूग्लीना (Euglena), अवपंक कवक (slime mould), अमीबा (Amoeba), पैरामीशियम (Paramecium) आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions