Doubtnut Promotions Sticky

पाँच जगत वर्गीकरण की उपयोगिता और कमियों को इंगित कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पाँच जगत वर्गीकरण की उपयोगिता अग्रंलिखित है
(1) इस वर्गीकरण में प्रोकैरियोटिक जीवों (prokaryotic livings) को अलग जगत मोनेरा (monera) में रखा गया है, क्योंकि ये यूकैरियोटिक जीवों से संरचना, कार्यिकी तथा प्रजनन विधियों में भिन्न होते हैं।
(2) अधिकांश यूकैरियोटिक (eukaryotic) एककोशिकीय जीवों को बहुकोशिकीय जीवों से पृथक् करके जगत प्रोटिस्टा (protista) में रखा गया है।।
(3) कवकों को पादप जगत से पृथक् करके नए फंजाई (fungi) अथवा कवक जगत में रखा गया है।
(4) प्रकाश संश्लेषी बहुकोशिकीय जीवों को परपोषी जीवों से पृथक् करके क्रमशः प्लान्टी (पादप : plantae) जगत तथा एनिमेलिया (जन्तु : animalia) जगत में रखा गया है।
(5) जैव संगठन की जटिलता, पोषण की विधियों, पर्यावरणीय सम्बन्धों तथा जातिवृत्तीय सम्बन्धों पर आधारित होने के कारण यह वर्गीकरण जैव विकास-क्रम को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करता है। पाँच जगत वर्गीकरण की कमियाँ
(Demerits of Five Kingdom Classification) पाँच जगत वर्गीकरण की प्रमुख कमियाँ निम्नलिखित हैं
(1) मोनेरा तथा प्रोटिस्टा जगत में स्वपोषी तथा परपोषी दोनों प्रकार के जीवधारी सम्मिलित किए गए हैं।
(2) निम्न श्रेणी के जीवधारियों में जातिवृत्तीय सम्बन्ध स्पष्ट नहीं हैं।
(3) एकसमान. लक्षणों वाले अनेक जीवधारी समूह विभिन्न जगत में सम्मिलित किए गए हैं, जैसे-एककोशिकीय शैवाल प्रोटिस्टा जगत में और बहुकोशिकीय शैवाल प्लान्टी (पादप) जगत में सम्मिलित किए गए हैं।
(4) प्रोटिस्टा जगत में बहुत अधिक विविधता होने के कारण यह एक स्वाभाविक समूह न होकर कृत्रिम प्रतीत होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions