Doubtnut Promotions Sticky

समजालिकता तथा विषमजालिकता पर टिप्पणी लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

समजालिकता (Hormothallism) - समजालिक (homothallic) कवकों में एक ही स्ट्रेन के कवक सूत्र लैंगिक जनन में भाग लेते हैं। जैसे राइजोपस सेक्सुएलिस (Rhizopus sexualis) में एक स्ट्रेन के कवक सूत्र की दो शाखाओं के मध्य अतिवृद्धि प्रोगेमेटेन्जिया (progametangia) बनाती है। इनके सिरे वाली कोशिका को युग्मकधानी (gametangium) तथा पश्च कोशिका को निलम्बक (suspensor) कहते हैं। युग्मकधानी के युग्मक परस्पर मिलकर युग्माणु (zygospore) बनाते हैं। इसे समजालिकता (homothallism) कहते हैं।
विषमजालिंकता (Heterothallism)-कवकों को कुछ जातियों.(जैसे-Rhizopus stolonifer) में आकारिकीय दृष्टि से समान कवक जाल (mycelium) बनता है, परन्तु उनमें लैंगिक व्यवहार (sexual behaviour) की दृष्टि से दो या
अधिक विभेद (strains) होते हैं। वे विभेद (+) तथा (-) प्रकार के होते हैं तथा उनके कवक जाल अलग-अलग बीजाणुओं के अंकुरण से बनते हैं, यद्यपि ये बीजाणु एक ही बीजाणुधानी में से उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में लैंगिक जनन तथा युग्मन तभी हो सकता है, जब (+) तथा (-)विभेद की युग्मकधानियाँ (gametangium) सम्पर्क में आती हैं। (+) और (+) अथवा (-) और (-) प्रकार का संयोजन युग्माणु (zygospore) नहीं बन पाता। थैलस या कवक जाल की यह स्थिति विषमजालिकता (heterothallism) कहलाती है। विषमजालिकता की खोज सर्वप्रथम ब्लैकस्ली (Blakeslee, 1904) ने की थी जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions