Doubtnut Promotions Sticky

वाइरस के विशिष्ट लक्षण लिखिए

Text Solution
Verified by Experts

वाइरस के विशिष्ट लक्षण निम्नलिखित हैं
(1) वाइरस जीवाणुओं से छोटे होते हैं। ये पोर्सलिन फिल्टर (बैक्टीरियारोधी फिल्टर) से भी छन जाते हैं। ये आकार में अत्यन्त सूक्ष्म जीवित कण होते हैं। -
(2) वाइरस प्रकृति में स्वतन्त्र रूप से नहीं पाए जाते हैं। ये अविकल्पी अन्तराकोशिकीय परजीवी होते हैं। (3) इनमें DNA अथवा RNA पाया जाता है। दोनों नहीं मिलते।
(4) इनमें उपापचयी क्रियाओं से सम्बन्धित एन्जाइमों एवं प्रोटीनों के निर्माण के लिए स्वयं का कोई तन्त्र
नहीं होता। ये पोषक की कोशिकाओं की उपापचयी क्रियाओं पर नियन्त्रण करके अपने लिए आवश्यक
(5)DNA व प्रोटीन का संश्लेषण करके अपनी संख्या में वृद्धि करते हैं।
(6) DNA अथवा RNA आनुवंशिक पदार्थ होता है। इनमें पुनरावर्तन (replication) की क्षमता पायी जाती है। (G) इनमें कोशिकांग, केन्द्रक, कोशिकाद्रव्य आदि का अभाव होता है।
(7) वाइरस का क्रिस्टलीकरण (crystallization) सम्भव है, अर्थात् वाइरस के क्रिस्टल प्राप्त किए जा सकते हैं।
(8) ये ताप, विकिरण, रासायनिक पदार्थों के प्रति अनुक्रिया को दर्शाते हैं।
(9) इनमें संक्रमण (infection), रोगजनकता, (pathogenic) व प्रतिजनी (antigenic) गुण पाए जाते हैं।
(10) इनके कारण जन्तु व पौधों में विभिन्न रोग उत्पन्न होते हैं। स्टेनले और वैलेंस के अनुसार, "वाइरस पोषक कोशिका में प्रवेश करते ही संजीव हो जाते हैं। ये निर्जीव और सजीव के मध्य की अवस्था को प्रदर्शित करते हैं।"

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions